Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

अखनूर में घुसपैठिया ढेर, लाश खींचकर ले जाते दिखा आतंकी, सेना को बड़ी सफलता

22

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सेना के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। यहां सुरक्षाबलों ने आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। IB सेक्टर में 4 आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे सेना के जवानों ने नाकाम कर दिया है। सीमा पर तैनात जवानों ने अपने सुरक्षा उपकरणों के जरिए घुसपैठ को देखा। इसके बाद घुसपैठ रोकने के प्रयास में दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें एक आतंकी घटनास्थल पर ही मारा गया। बाद में यह भी देखा गया कि बाकी बचे हुए आतंकियों ने मरे हुए आतंकी की लाश को खींचकर वापस ले गए।

व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने इस घुसपैठ को नाकाम करने के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि अखनूर के आईबी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई। 22-23 दिसंबर की रात को अपने निगरानी उपकरणों के माध्यम से 4 आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई थी। गोलीबारी के बाद आतंकवादियों को एक शव को आईबी के पार वापस खींचते देखा गया।

डेरा की गली में तलाशी अभियान जारी

इस बीच 21 दिसंबर को सेना के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के बाद राजौरी सेक्टर के डेरा की गली के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा बल जंगल का चप्पा-चप्पा खंगाल रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने अभी तक 30 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। NIA की टीम भी मौके पर पहुंची हुई है और सबूत जुटाने का काम कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.