Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

एटीएम से चौबीस लाख रुपये चुराने के मामले दो कर्मचारियों को तीन-तीन साल की कैद

43

बुरहानपुर। एटीएम खोल कर 24.41 लाख रुपये चोरी करने के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अजय कुमार यदु की अदालत ने बैंक के दो कर्मचारियों को तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई है। उन पर पांच-पांच सौ रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

रुपये चोरी की यह वारदात छह साल पहले दिसंबर 2017 में अंजाम दी गई थी। सहायक जिला अभियोजन अधिकारी रतन सिंह भंवर ने बताया कि स्टेट बैंक शनवारा के लेखापाल को ग्राहकों ने एटीएम में कैश नहीं होने की शिकायत की थी।

बैंक के अधिकारियाें ने बताया कि 22 दिसंबर 17 की शाम ही एटीएम में 25 लाख डाले गए थे। इसमें पहले से भी 10.20 लाख रुपये डले हुए थे।

अधिकारियों ने 23 दिसंबर की सुबह के सीसीटीवी फुटेज देखे तो एक आदमी बिजली के तार काट कर व एटीएम खोल कर थैले में नोट ले जाता दिखा।

बैंक प्रबंधक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। बैंक अधिकारियों ने बताया कि एटीएम में रुपये डालने का काम करने वाले हुकुमचंद को एटीएम का पासवर्ड पता रहता था।

पुलिस ने हुकुमचंद को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने इस काम में उसका सहयोग करने वाले अनिल कुमार को भी सह आरोपित बनाया था। न्यायालय ने सुनवाई के बाद दोनों को तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.