Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

संबल घोटाले में फंसे दो जोनल अधिकारियों की मुख्यधारा में वापसी, मिली नई जिम्मेदारी

63
भोपाल। नगर निगम ने संबल घोटाले में फंसे दो जोनल अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंप दी है। इस तरह निगम नेछह जोनल स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। इस संबंध में नगर निगम की अपर आयुक्त टीना यादव ने आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार संबंल योजना में शामिल और पूर्व में हटाए गए दो जोनल अधिकारियों को वापस से मुख्यधारा में लौटा दिया गया है। इस सूची में सुभाष जोशी और मयंक जाट का नाम शामिल है, जो इन दिनों रेरा के पंजीयन का काम देख रहे थे। जोशी को मुख्यालय से जोन क्रमांक 18 का जोनल अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह मयंक जाट को मुख्यालय से जोन क्रमांक 20 में जोनल अधिकारी बनाकर भेजा गया है। इस सूची में जोन क्रमांक 18 में पदस्थ जोनल अधिकारी बंटी अहलुवालिया को जोन क्रमांक 19 का काम सौंपा गया है। यहां पर पदस्थ राजकुमार बमनेरे को जोन क्रमांक छह भेजा गया है। जबकि जोन क्रमांक छह में पहले से पदस्थ श्रीराम पटेल को मुख्यालय अटैच किया गया है। इसी तरह जोन क्रमाक 21 में जोनल अधिकारी बनाए गए राजभान त्रिपाठी को जोन क्रमांक 20 से हटाकर जोन मुख्यालय में पदस्थ किया गया है।

वार्ड प्रभारियों पर फैसला होना अभी बाकी

संबंल घोटाले में फंसे चार में से दो जोनल अधिकारियों की नये जोन में पदस्थापना हो गई है, लेकिन इस पूरे प्रकरण में निलंबित किए गए तीन वार्ड प्रभारी और मुख्यालय में अटैच किए गए तीन कर्मचारियों का अभी तक निराकरण नहीं हो पाया है। हालांकि पूर्व में अपर आयुक्त टीना यादव ने कहा कि इस मामले में जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर जोनल अधिकारियों पर कार्रवाई भी होगी, लेकिन इससे पहले दो जोनल अधिकारियों की नई पदस्थापना कर दी गई है जबकि निलंबित कर्मचारियों को 100 से ज्यादा दिन हो गए हैं। उन्हें भी अपनी बहाली का इंतजार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.