Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

टूटने की कगार पर अंकिता-विक्की का रिश्ता? नेशनल टेलीविजन पर एक्ट्रेस ने कही बड़ी बात

42

इंदौर। टेलीविजन का रियलिटी शो बिग बाॅस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन कपल के तौर पर काफी लाइमलाइट में रहते हैं। शो की शुरुआत से ही दोनों दमदार गेम खेल रहे हैं। हालांकि, दोनों के बीच कई बार खटपट देखने को मिली है। वहीं, अब बात तलाक तक पहुंच गई है। कई बार फैंस ने अपने रिएक्शन देते हुए कहा है कि अंकिता लोखंडे अंटेशन के लिए विक्की जैन के आगे-पीछे घूमती रहती हैं, लेकिन वे हमेशा गेम को ज्यादा तवज्जो देते हैं। कपल के लड़ाई-झगड़े देखते हुए, शो में दोनों की माताजी को भी बुलाया गया था। जिसके बाद दोनों को झगड़ा न करने की सलाह दी।

अंकिता ने कही तलाक की बात

इस एपिसोड के बाद अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने परिवार वालों की बात मानकर, अपने रिश्ते पर काम करना शुरू किया। लेकिन, अब एक बार फिर दोनों के बीच में अनबन देखने को मिली है। अंकिता ने तलाक तक की बात कह दी। दरअसल, आयशा खान और विक्की जैन जब बात कर रहे होते हैं, तो अंकिता अचानक भड़क जाती हैं। विक्की ने बातचीत के दौरान शादी को लेकर मजाक किया और कहा कि शादीशुदा मर्द ये कभी नहीं बता सकता कि उसे कितनी तकलीफ हो रही है। आयशा कहती हैं कि वे कभी शादी नहीं करना चाहती और इसके पीछे वजह उनके पिता हैं।

#Livefeed

Beautiful night,🌌 everyone just enjoying,🤩 #AnkitaLokhande birthday🎂#AbhishekKumar shayri,😍#VickyJain shayri credit give😘 to #MunawarFaruqui and #AyeshaKhan 🥰

🔁RT-For This Moment🤗#Anurag #MannaraChopra#MKJW #MunAra #BiggBoss17 #BB17 pic.twitter.com/cYbJ4VdGyQ

— BiggBoss24+7 Live feed (@Sk_Khonji_24X7) December 18, 2023

एक बार फिर भिड़े अंकिता-विक्की

बाद में विक्की जैन से अंकिता ने पूछा कि उन्होंने शादी को लेकर ऐसा क्यों कहा। इस पर उन्होंने जवाब दिया, “मैं ये कभी नहीं बता सकता कि मैं कैसा महसूस करता हूं। इस चीज से शादीशुदा लोग, खासकर मर्द गुजरते हैं। वो कभी नहीं बता पाते कि वो किस चीज से गुजर रहे हैं और उन्हें क्या तकलीफ है।” यह सुनकर एक्ट्रेस कहती हैं, “अगर आपको इतना कष्ट हो रहा है, तो आप मेरे साथ क्यों हैं। चलो, तलाक ले लेते हैं, मैं आपके साथ घर नहीं जाना चाहती हूं।” इसके बाद अंकिता ने आयशा से कहा, “मुझे पता है कि विक्की मुझसे प्यार करता है, लेकिन वो चीज नहीं दे पा रहा है, जो मुझे सच में चाहिए। कई बार मुझे फील होता है कि कंट्रोल करता है और हावी हो जाता है। मैंने नोटिस किया है कि जब भी मैं मेल कंटेस्टेंट के साथ झगड़ने लगती हूं, तो वो मुझे रोक देता है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.