Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी, दिल्ली-यूपी में ठंड का टार्चर, जानें ताजा अपडेट

54

इंदौर। देश के उत्तरी राज्यों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह के समय लोगों को घने कोहरे का भी सामना करना पड़ रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली और उत्तर प्रदेश में शीतलहर चल रही है। कानपुर शहर में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके अलावा गाजियाबाद में भी आज सुबह कोहरे की घनी पर देखने को मिली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो तापमान का स्तर गिरने के कारण लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। राजधानी दिल्ली में भी सुबह शीतलहर और कोहरा छाया रहा।

पंजाब, हरियाणा में ठंड का टार्चर

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में घना कोहरा छाया रहा। आने वाले कुछ दिनों तक इन राज्यों में सुबह का न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट के साथ पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है।

इन राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके अलावा हिमाचल और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश या ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

दक्षिण भारतीय राज्यों के मौसम की बात की जाए तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप में अगले 5 दिनों में हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.