Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस 'RSS, तालिबान और जैश में कोई फर्क नहीं': वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद का विवादित... स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, अमित शाह बोले- ध्वस्त हुआ ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क हापुड़ से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद जफर गिरफ्तार: मदरसों के चंदे से पाकिस्तान भेजता था ... IND vs SL: गॉल टेस्ट में टला बड़ा हादसा! मोहम्मद सिराज का घातक थ्रो सीधे अंपायर अहसान रजा की ओर गया,... 5 महीने के इंतजार के बाद 26 अगस्त को रिलीज होगी यश की फिल्म 'टॉक्सिक' यूक्रेन पर रूस का भीषण मिसाइल स्ट्राइक: अरबपति लक्ष्मी मित्तल के स्टील प्लांट में बिजली व उत्पादन ठप...

भयानक हादसे में परिवार के 4 सदस्यों की मौ’त, मंजर देख दहल जाएगा दिल

58

मोगाः मोगा-बरनाला मुख्य मार्ग पर गांव बुटर कलां के पास एक भयानक हादसा हो गया है। बताया जा रहा था कि पत्थरों से भरा एक टिप्पर अचानक कार के उपर पलट गया। कार में 5 लोग सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कार में सवार एक 8-9 साल की बच्ची को सुरक्षित बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं जोकि किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए मोगा आए थे। दिल्ली के नम्बर वाली आई -20 कार में एक नवविवाहित जोड़े के अलावा एक पुरुष एक महिला व एक 8-9 साल की बच्ची सवार थे। पत्थरों से भरा टिप्पर मोगा से बरनाला की ओर जा रहा था। जब कार टिप्पर के बिलकुल पास से गुजरने लगी तो टिप्पर ने अपना संतुलन खो दिया। टिप्पर के ड्राइव ने कई बार ब्रेक लगाते हुए कार को बचाने की कोशिश की, लेकिन टिप्पपर बेकाबू होकर कार के उपर पलट गया।

मौके पर पहुंची पुलिस व वहां मौजूद लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद कार के उपर से पत्थरों से भरे टिप्पर को हटाया, पांच व्याक्तियों को बाहर निकाला जिनको मोगा के सरकारी हस्पताल लेकर आए। जिनमें से चार लोगों की मौत हो चुकी थी जिनमें से 2 महिलाएं भी शामिल थीं। कार में सवार एक बच्ची के घायल होने की सूचना है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बच्ची किसी तरह कार की खिड़की से बाहर आ गई जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है व आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.