Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

पूजा के दौरान नारियल चढ़ाते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें जरूरी नियम

77

इंदौर।  हिंदू धर्म में हर देवी-देवता की पूजा-अर्चना के अलग-अलग तरीके बताए गए हैं। इसी तरह देवी-देवताओं की पूजा के दौरान सही नारियल का चयन करना भी महत्वपूर्ण होता है। इस तरह पूजा पूर्ण मानी जाती है। मान्यता है कि घर में नारियल रखकर उसकी पूजा करने से देवी लक्ष्मी का वास होता है और उनकी कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि कौन सा नारियल किस देवी-देवता को चढ़ाना चाहिए।

विष्णु जी को अर्पित करें ऐसा नारियल

भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को हमेशा साबुत नारियल ही चढ़ाना चाहिए। इन्हें कभी भी तोड़कर नारियल न चढ़ाएं। नारियल के साथ फल और फूल भी चढ़ाएं। भगवान को गीला खोल वाला नारियल भी चढ़ाया जा सकता है। शिवालय में साबुत नारियल ही चढ़ाना चाहिए। इन सभी जगहों पर प्रसाद के रूप में नारियल चढ़ाया जाता है।

जटा वाला नारियल

मां काली, काल भैरव जी जैसे तामसिक देवी-देवताओं को जटा वाला नारियल चढ़ाना शुभ माना जाता है। जटा वाला नारियल हनुमान जी को भी अर्पित किया जा सकता है। ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होकर अपनी कृपा जातक पर बरसाते हैं।

मन्नत पूरी होने पर

हनुमान जी, काल भैरव और माता रानी के मंदिर में नारियल चढ़ाते समय ध्यान रखें कि नारियल हमेशा फोड़कर ही चढ़ाएं। इस तरह यहां नारियल की बलि दी जाती है। किसी खास वजह से पूजा करने के बाद भी नारियल तोड़कर भगवान को अर्पित किया जाता है। मन्नत पूरी होने पर भगवान को साबुत नारियल चढ़ाना शुभ माना जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.