Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ... Tarunpreet Singh Sondh News: कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत चला... Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप Amritsar Police News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की हत्या से सनसनी, टीटीएच संगठन के दावे की जांच में जुटी... Faridabad News: पूर्व सरपंच देवी के घर से करोड़ों के आभूषण और नकदी ले उड़े चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीट... Jhajjar Crime News: बहादुरगढ़ में पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर गोली लगने से गई... National Weather News: कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, सितंबर के इन दिनों में जानें कैसा रहेगा म...

सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा ने बताया सफलता का राज

49

जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि सफलता शार्टकट नहीं होता। युवा वकील अपने सीनियर्स से सीखते रहें। वे सुप्रीम कोर्ट जज बनने के बाद अपने प्रथम गृहनगर आगमन के अवसर पर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, जबलपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान प्रशासनिक न्यायाधीश शील नागू, महाधिवक्ता प्रशांत सिंह, डिप्टी सालिटर जनरल पुष्पेंद्र यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल खरे, जिला बार सचिव राजेश तिवारी, हाई कोर्ट बार अध्यक्ष संजय वर्मा व सचिव परितोष त्रिवेदी मंचासीन रहे।

जबलपुर से मेरा गहरा नाता है वकालत की शुरुआत यहीं से की

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सिल्वर जुबली आदर्श सभागार में अधिवक्ताओं को प्रेरित करते हुए न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि जबलपुर मेरा गहरा नाता है। मेरा घर भी यहीं है। मैंने अपनी वकालत की शुरुआत यहीं से की और आज जिस मुकाम पर हूं, उसमें जबलपुर और हाई कोर्ट बार एसोसियेशन का अविस्मरणीय योगदान है।

यहां आकर हो जाता हूं आनंदित

न्यायमूर्ति शर्मा ने कहा कि मैं जबलपुर आकर आनंदित हो उठता हूं, जबलपुर से बेहद प्रेम करता हूं, ऐसा इसलिए क्योंकि यहां वकालत के महत्वपूर्ण वर्ष गुजारे थे और यहीं से क्रमश: आगे बढ़ा और आज इस मुकाम पर पहुंचा। किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिये कड़ी मेहनत व लगन की जरुरत है।

अध्यक्ष संजय वर्मा के निक नेम पेजर को किया रेखांकित

उन्होंने कहा कि मैं लंबे अर्से तक संजय वर्मा को पेजर निक नेम से ही पुकारता रहा हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब नया-नया पेजर आया था, संजय के पास वह उपकरण था। उन दिनों उसके काफी फायदे हम सबको मिले थे।

अध्यक्ष व सचिव ने जताया आभार

कार्यक्रम का संचालन सचिव परितोष त्रिवेदी ने व आभार प्रदर्शन अध्यक्ष संजय वर्मा ने किया। इससे पूर्व स्वागत उद्बोधन भी अध्यक्ष संजय वर्मा ने दिया। जिसमें न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा से शुरुआती दिनाें से जुड़ाव का संस्मरण सुनाया। हाई कोर्ट बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत अवस्थी, उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, संयुक्त सचिव दीपक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र खरे, पुस्तकालय सचिव संगीता नायडू, कार्यकारिणी सदस्य विपुलर्धन जैन, अजय शुक्ला, अमन शर्मा, नीरज तिवारी, अमिताभ भारती जैन, सौरभ सिंह ठाकुर व जितेंद्र श्रीवास्तव ने न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.