Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

शिव पुराण में बताई गई हैं मृत्यु से जुड़ी ये बातें, जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

72

इंदौर। हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पुराणों में से एक शिव पुराण है। शिव पुराण में भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया गया है। यह पुराण भगवान शिव की लीलाओं और उनके विभिन्न अवतारों पर आधारित है। इतना ही नहीं, शिव पुराण में व्यक्ति के जन्म और मृत्यु दोनों से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं।

मृत्यु से पहले मिलते हैं ये संकेत

शिव पुराण के अनुसार जब किसी व्यक्ति की मृत्यु करीब आती है, तो उसे कई तरह के संकेत मिलने लगते हैं। मृत्यु से पहले इंसान की 5 इंद्रियां ठीक से काम करना बंद कर देती हैं। इन संकेतों का अर्थ है कि व्यक्ति की मृत्यु निकट है।

शरीर पर दिखाई देते हैं ये निशान

जब किसी व्यक्ति का शरीर अचानक नीला या सफेद हो जाता है, या शरीर पर जगह-जगह लाल चकत्ते जैसे निशान पड़ जाए, तो शिव पुराण में इसे भी मृत्यु का संकेत माना जाता है।

कांपने लगे बायां हाथ

शिव पुराण में बताया गया है कि जब किसी व्यक्ति का बायां हाथ कांपने लगे या मुंह का ऊपरी हिस्सा, जिसे तालू कहा जाता है, सूखने लगे तो यह व्यक्ति की मृत्यु का संकेत भी हो सकता है। इसका मतलब यह है कि व्यक्ति के पास अब ज्यादा समय नहीं है।

दर्पण में खुद को न देख पाना

शिव पुराण के अनुसार, जब किसी व्यक्ति को चंद्रमा और तारे ठीक से नहीं दिखाई देते। या फिर अगर कोई व्यक्ति खुद को पानी और शीशे में प्रतिबिंबित देखना बंद कर दे, तो यह भी मृत्यु का संकेत हो सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.