Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नीरज मंडलोई होंगे एमपी मेट्रो रेल के नए एमडी, मनीष की जगह विवेक पोरवाल बने जनसंपर्क आयुक्त,

44

भोपालमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने कार्यकाल प्रशासनिक सर्जरी शुरू कर दी है। जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह की जगह अब विवेक पोरवाल को जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। मनीष सिंह का तबादला कर उन्हें मध्य प्रदेश शासन में अपर सचिव पदस्थ किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री के सचिव पोरवाल को आयुक्त जनसंपर्क और प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश माध्यम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पोरवाल के पास पहले से ही जनसंपर्क सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है।

मनीष सिंह का तबादला होने से नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई को मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बता दें कि डा. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले अपने प्रमुख सचिव को बदला था। प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को हटाकर राघवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव पदस्थ किया था।

दो एडीजी, 13 आइजी और 18 डीआइजी होंगे पदोन्नत

प्रदेश में दो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), 13 महानिरीक्षक (आइजी) और 18 पुलिस उप महानिरीक्षकों (डीआइजी) के पदों की स्वीकृति दे दी है। इससे इन पदों पर अधिकारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। बता दें के इसके लिए पदोन्नति समिति की बैठक (डीपीसी) पहले ही हो चुकी है, पर पद सृजित नहीं होने के कारण पदोन्नति नहीं हो पा रही थी। अब जल्द ही पदोन्नति आदेश जारी हो जाएंगे। नए पदों में आठ सलेक्शन ग्रेड के भी शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.