Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ... Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक...

‘दाऊद इब्राहिम जिंदा है या मर गया’? पाकिस्तानी महिला पत्रकार ने किए सनसनीखेज दावे

63

मुंबई हमले का मास्टरमाइंट दाऊद इब्राहिम को जहर दिए जाने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर की तरह के दावे किए जा रहे है। वहीं इस बीच   ‘दाऊद इब्राहिम जिंदा है या मर गया’? सोशल मीडिया पर ये सवाल चर्चा के केंद्र में है। इस बीच पाकिस्तानी महिला पत्रकार आरजू काजिमी ने कई सनसनीखेज दावे किए हैं।

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में   पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजिमी ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया की नजर में अपनी छवि सुधारने के लिए ऐसा कर सकता है जिसमें दाऊद इब्राहिम को एलीमिनेट (मार देना) करना भी शामिल हो सकता है।

पाकिस्तानी पत्रकार ने कहा कि बीते दिनों पाकिस्तान में कई टार्गेटेड किलिंग हुई है लेकिन अब लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ऐसे आतंकी संगठनों को चलाने वाले उनके मुखिया कब मारे जाएंगे।  पत्रकार आरजू काजमी ने कहा कि दुनिया ही नहीं अब पाकिस्तान का सबसे अच्छा दोस्त चीन भी कहने लगा है कि पाकिस्तान में ऐसे लोग नहीं होने चाहिए।  इसलिए ये संभव है कि पाकिस्तान खुद ही दाऊद इब्राहिम जैसे लोगों को अब रास्ते से हटाना चाह रहा हो।

पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी का दावा है कि पाकिस्तान सरकार आज भी ये स्वीकार नहीं करती है कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है क्योंकि वो अभी भी भारतीय नागरिक के तौर पर ही जाना जाता है।  उन्होंने कहा कि अगर दाऊद इब्राहिम यहां मारा गया या किसी बीमारी की वजह से भी उसकी मौत हो गई तो पाकिस्तान ये कभी स्वीकार नहीं करेगा।

एक रिपोर्ट के अनुसार, कराची के क्लिफटन इलाके में दाऊद इब्राहिम का ठिकाना है और यहां वह परिवार के साथ रहता है। दाऊद के ठिकाने से करीब 8 किलोमीटर दूर कराची के आगा खान हॉस्पिटल में उसके के भर्ती होने का दावा पाकिस्तानी मीडिया की तरफ से किया गया है जहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.