Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

शादी के बाद प्रेमी युगल को सता रहा आनर किलिंग का डर, युवती ने सीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार

53

शिवपुरी। इंदार थानांतर्गत ग्राम ऐजवारा निवासी एक युवती ने घर से भाग कर गांव के ही एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया। अब युवती के स्वजन उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आनर किलिंग के डर से युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर मुख्यमंत्री से अपनी व अपने पति की जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम ऐजवारा निवासी 21 वर्षीय युवती का गांव के ही युवक से स्कूल समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब छह साल बाद दोनों ने पूरा जीवन साथ बिताने का निर्णय लिया। गुना में दोनों ने शपथ पत्र के आधार पर शादी कर ली। शादी के बाद युवती ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में युवती ने मुख्यमंत्री से अपनी व अपने पति की जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर युवती के स्वजन ने पुलिस की शिकायत 181 पर दर्ज करवाई है कि पुलिस लड़की की बरामदगी में लापरवाही बरत रही है।

फोन पर दी जा रहीं धमकियां

युवक ने फोन पर चर्चा करते हुए नईदुनिया को बताया कि अब हम दोनों जैसे ही अपना फोन स्विच आन करते हैं वैसे ही लड़की के चाचा और स्वजन उन्हें फोन लगाते हैं और धमकी देते हैं। बकौल युवक घर वाले अब युवती पर दबाव बना रहे हैं कि तुम लौट कर किसी से भी शादी कर लो, लेकिन इस लड़के के साथ नहीं रहना। युवक को डर है कि बेटी के लिए उसके घर वाले किसी भी हद तक जा सकते हैं। युवक का कहना है कि उन्होंने उनकी शादी से संबंधित दस्तावेज इंदार थाना पुलिस को भी भेज दिए हैं।

जो लड़की घर से गई है वह बालिग है और लौट कर घर वापस नहीं आना चाहती है। ऐसे में हम उसे जबरन पकड़ कर भी नहीं ला सकते हैं। लड़की द्वारा इंटरनेट मीडिया पर वीडियो बहुप्रसारित किया है, जिसके संबंध में हम उन्हें सिर्फ यही आश्वासन दे सकते हैं कि अगर वह हमारे थाना क्षेत्र में आती है तो उसे पूरी सुरक्षा प्रदान की जाएगी।दिनेश नरवरिया, इंदार थाना प्रभारी

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.