Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Airport Third Runway: दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे 7 महीने बाद फिर से शुरू, डायलन ने दी जानका... Dipanshu Shokin DUSU Winner: एनएसयूआई से टिकट न मिलने पर लड़ा चुनाव, जानिए कौन हैं डूसू के नए उपाध्य... Delhi Minor Girl Brutality Case: 1 साल की मासूम से दरिंदगी और मर्डर के बाद राजनीति गरमाई, 4 आरोपी गि... Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ...

एक ही तीर से चार निशाना… तैयार हुआ इंडिया का अपना ‘आयरन डोम’, ऐसी तकनीक बनाने वाला पहला देश बना भारत

63

नई दिल्ली। एक ही तीर से चार निशाना वाली कहावत तो आपने सुनी ही होगी। इसी का एक जीता-जागता उदाहरण है, भारत का अपना ‘आयरन डोम’। जी हां भारत का अपना ‘आयरन डोम’ तैयार हो गया है। यह 25 किलोमीटर की सीमा में आने वाले किसी भी दुश्मन के विमान, मिसाइल, ड्रोन या हेलिकॉप्टर को एक ही मिसाइल सिस्टम खत्म कर देगी। भारत ऐसी तकनीक बनाने वाला पहला देश है, जो सिंगल मिसाइल यूनिट से दागी गईं चार मिसाइलों से चार टारगेट एकसाथ ध्वस्त किए जा सकते हैं।

ऐसी तकनीक बनाने वाला पहला देश बना भारत

बता दें कि भारत ऐसी तकनीक बनाने वाला पहला देश बन गया है। इस ‘आयरन डोम’ नामक मिसाइल यूनिट में चार एरियल टारगेट को नष्ट करने की क्षमता है। भारतीय सेना के आकाश मिसाइल सिस्टम ने हाल ही में चार टारगेट्स को निशाना बनाया है। बता दें कि आकाश मिसाइल सिस्टम की सिंगल यूनिट में चार मिसाइलें होती हैं, जो अलग-अलग टारगेट्स को नष्ट कर सकती हैं।

‘आयरन डोम’ की खासियत

भारतीय सेना और DRDO लगातार इसके एडवांस वर्जन की टेस्टिंग कर रहे हैं। फिलहाल ये क्षमता 25 किलोमीटर रेंज वाली आकाश मिसाइल सिस्टम में विकसित की गई है। बाद में इसके रेंज को और बढ़ाया जाएगा। यह मिसाइल सिस्टम टारगेट को हवा में ही ट्रैक करके उसे खत्म कर देता है। इस मिसाइल में स्वदेशी एक्टिव आरएफ सीकर (RF Sikar) लगा है।

RF सीकर दुश्मन टारगेट को पहचानने की एक्यूरेसी को बढ़ाता है। इसके अलावा इसमें अत्यधिक ऊंचाई पर जाने के बाद तापमान नियंत्रण के यंत्र को अपग्रेड किया गया है। साथ ही ग्राउंड सिस्टम को अपग्रेड किया गया है। इसके अलावा राडार, EOTS और टेलीमेट्री स्टेशन, मिसाइल ट्रैजेक्टरी और फ्लाइट पैरामीटर्स को भी सुधारा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.