Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कांचीपुरम साड़ियां दे रही रायल लुक, सोने के तार से बनी ढाई लाख की साड़ी

59

ग्वालियर। एक साड़ी की कीमत ढाई लाख रुपये.. यह सुनकर चौंकिए मत। यह सुनकर आप असहज जरूर हो रहे होंगे, लेकिन अब शहर की महिलाएं शादियों में रायल लुक पाने के लिए कांचीपुरम साड़ियों की हायर रेंज को चुन रही हैं। अक्सर आपने फिल्म अभिनेत्रियों को अवार्ड फंक्शन या किसी शादी समारोह में सोने जैसी दिखने वाली साड़ियों में ही देखा होगा, अब इसी रायल लुक को अपना रही हैं शहर की वुमेंस। सोने के तार से बुनी हुई साड़ियां महिलाओं को खूब भा रही हैं। इस कारण अब शहर में ढाई लाख रुपये कीमत वाली साड़ी भी उपलब्ध है। हाथ से बनी यह साड़ियां बहुत खूबसूरत और आकर्षक हैं।

पेंठणी

महाराष्ट्र के औरंगाबाद के पास स्थित पेंठण गांव। यहां हाथ से तैयार की गई साड़ियों को पेंठणी डिजाइन कहा जाता है। इस साड़ी की खासियत है कि इसमें फिगर्स बने होते हैं, पैरेट और पीकाक डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। साड़ियों में एक तरफ जो डिजाइन होता है, दूसरी तरफ उसका अपोजिट नजर आता है। इसमें दूसरी तरफ धागा नहीं आता। यह 25 हजार से शुरू होकर 2.50 लाख रुपयए तक है।

कांचीपुरम रियल जरी

कांचीपुरम रियल जरी साड़ी उपलब्ध है। जिसमें करीब पांच ग्राम तक सोने का इस्तेमाल इसकी बुनाई में किया जाता है। सोने से बुनाई ही इसे रायल लुक देती है। 15 हजार की शुरुआती कीमत से लेकर 1.50 लाख रुपये तक हैं। खासियत: यह साड़ी कांचीपुरम में खुद के कारीगर द्वारा बनवाई गई हैं।

रियल गोल्ड

कांचीपुरम में ही रियल गोल्ड साड़ियां उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 2 लाख रुपये से 2.50 लाख रुपये तक है। इसमें 8 से 10 ग्राम तक सोना लगता है। खासियत है: इसका ताना-बाना सोने के धागे से बनाया गया है। साड़ी में हारीजोंटल और वर्टिकल में सोने से बुनाई हुई है। इसमें 40 साल तक कालापन नहीं आता।

वेंकटगिरी

आंध्रप्रदेश की वेंकटगिरी डिजाइन की साड़ियां बाजार में उपलब्ध हैं। खासियत है: यह पहनने में बहुत ही कंफर्टेबल होती हैं। इसमें मलबरी सिल्क का उपयोग होता है, जो इसे बहुत ही कंफर्टेबल बनाती है। 18 हजार रुपये से इसकी शुरुआत है। यह शादी की रस्मों के दौरान पसंद की जा रही है।

बनारसी साटिन सिल्क

महिलाओं को बनारसी साटिन सिल्क साड़ी पसंद आ रही है। बनारसी साड़ी में पान बूटी का भी ट्रेंड बढ़ा है। बनारसी साड़ी की खासियत है- यह सिल्वर जरी में होती है। जिस तरह दक्षिण के अलग-अलग डिजाइन में सोने की जरी होती है, उसी तरह बनारसी पैटर्न में सिल्वर जरी होती है।

डेस्टिनेशन वेडिंग व एनआरआइ में सबसे ज्यादा डिमांड

संचालिका संजीवनी सक्षम मित्तल बताती हैं कि इन साड़ियों की डिमांड डेस्टिनेशन वेंडिंग में सबसे ज्यादा है। शादी को यादगार बनाने के लिए दुल्हन से लेकर परिवार की महिलाएं इस कैटेगरी की साड़ियां पसंद कर रही हैं। विदेश से आने वाली महिलाएं यह साड़ियां पसंद कर रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.