Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

अभिनेता असरानी ने कहा- शोले के स्तर की कोई फिल्म अब तक नहीं बन पाई

47

खजुराहो। जाने-माने हास्य अभिनेता असरानी का मानना है कि शोले के स्तर की कोई फिल्म आज तक नहीं बन पाई। यह बात उन्होंने शोले में अपने अभिनय का जिक्र करते हुए रविवार को यहां चल रहे खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के पाहिल वाटिका परिसर में बनाए गए टपरा टाकीज का शुभारंभ करते हुए कही।

टपरा टाकीज एक अलग तरह का अनुभव

उन्होंने कहा कि टपरा टाकीज एक अलग तरह का अनुभव कराता है, जो पूर्व में प्रचलित था। उन्होंने कहा कि फिल्में एक दर्पण की तरह हैं। आज के दौर में मानव जीवन में तनाव बहुत है, लोग कैसे हंसेंगे, इसके लिए फिल्में उचित माध्यम हैं। बोले- आज फिल्म मेकर्स ने हास्य पात्रों की जगह फिल्म के हीरो को ही कामेडियन बना दिया, जो सही नहीं है।

खजुराहो में पांच जगह टपरा टाकीज बनाए गए

खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के अंतर्गत खजुराहो में पांच जगह टपरा टाकीज बनाए गए हैं। इनमें बालीवुड, हालीवुड के साथ साथ नए फिल्म मेकरों की क्षेत्रीय फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता विजय कश्यप, फ्रांस की अभिनेत्री मेरियन बोर्गो और आरिफ शहडोली आदि मौजूद रहे।

आयोजक राजा बुंदेला मंच पर भड़के, वीडियो प्रसारित

फिल्म फेस्टिवल को लेकर हुई अव्यवस्था पर कार्यक्रम के आयोजक राजा बुंदेला का मंच से अपनी टीम के लोगों से अपशब्द बोलने का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित होता रहा। वह मंच से कहते दिख रहे हैं कि अगर दूसरे दिन कोई गड़बड़ी हुई तो समझ लेना। मैं दूसरे किस्म का आदमी हूं। जब वह मंच से भड़क रहे थे तब किसी ने वीडियो बनाकर प्रसारित कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.