Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... शिवपुरी में वन विभाग का पिंजरा फेल, ग्रामीणों का 'देसी जुगाड़' हिट: चंदे के बकरे से 24 घंटे में कैद ... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी...

विकसित भारत संकल्प यात्रा की उज्जैन से शुरुआत, पीएम व सीएम ने दिखाई हरी झंडी

41

उज्जैन। देश के पांच राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शनिवार को शुभारंभ हो गया। प्रदेश में यात्रा की शुरुआत उज्जैन से हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी यात्रा को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। यात्रा में शामिल 11 वैनों को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत के लिए दशहरा मैदान पर कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री डा. यादव के साथ सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा और पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पांच राज्यों मप्र, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम और छत्तीसगढ़ में यात्राओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जहां से दूसरों की गारंटी खत्म हो जाती है, वहां मोदी की गारंटी शुरू होती है।

मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रसार के लिए भी अपील की। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में 21 लाभार्थी शिविर भी लगाए जाएंगे।

गृहनगर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत दशहरा मैदान पर हुए कार्यक्रम के बाद नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव का उनके गृह नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

शहर भर में 1500 से अधिक मंच लगाए गए। स्वागत का सिलसिला दशहरा मैदान से शुरू होकर पुराने शहर तक चला। इस दौरान हजारों की संख्या में नेताओं, कार्यकर्ताओं और आमजन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.