Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Vivah Panchami 2023: इस दिन मनाया जाएगा विवाह पंचमी पर्व, भूलकर भी न करें ये काम

35

इंदौर। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन ही भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह हुआ था। हर वर्ष मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है। इस बार विवाह पंचमी का त्योहार 17 दिसंबर को मनाया जाएगा। विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन श्री राम और माता सीता के विवाह का आयोजन भी किया जाता है। इस आयोजन से साधक को विशेष फल मिलता है। विवाह पंचमी के दिन कुछ कार्य वर्जित माने गए हैं। आइए, जानते हैं विवाह पंचमी के दिन कौन-से कार्य नहीं करने चाहिए।

विवाह पंचमी के दिन न करें ये कार्य

  • इस दिन तामसिक भोजन भी नहीं करना चाहिए।
  • विवाह पंचमी के दिन वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए।
  • विवाह पंचमी के दिन भूलकर भी अभद्र भाषा का प्रयोग न करें और न ही किसी का अपमान करें।

विवाह पंचमी पर करें राम विवाह

  • विवाह पंचमी के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं।
  • इसके बाद भगवान श्री राम और माता सीता की मूर्ति स्थापित करें।
  • भगवान श्री राम और माता सीता को माला पहनाएं और उनका गठबंधन करें।
  • इसके बाद विधिपूर्वक पूजा करें और फल व मिष्ठान का भोग लगाकर आरती करें।
  • विवाह की रस्म पूरी करने के बाद प्रसाद बांटें।

विवाह पंचमी महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन भगवान श्रीराम और माता सीता की विधिपूर्वक पूजा करने से वैवाहिक जीवन की समस्याओं से मुक्ति मिलती है। ऐसा करने से परिवार में खुशियां आती हैं। विवाह पंचमी के दिन विवाह करना शुभ नहीं माना जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.