Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... शिवपुरी में वन विभाग का पिंजरा फेल, ग्रामीणों का 'देसी जुगाड़' हिट: चंदे के बकरे से 24 घंटे में कैद ... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी...

शनि के प्रकोप से बचाएंगी से 5 चीजें, दूर होगा कष्ट

43

इंदौर। शनि देव कर्मों के हिसाब से मनुष्य को उसका फल देते हैं। मान्यता है कि एक बार शनि की टेढ़ी नजर किसी व्यक्ति पर पड़ गई तो उसका जीवन का सर्वनाश हो जाता है। हालांकि एक बार न्याय देव प्रसन्न हो गए तो इंसान का जीवन खुशहाल हो जाता है। आज हम आपको 5 ऐसी चमत्कारी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके प्रयोग से आप शनैश्चर को खुश कर सकते हैं।

पीपल का वृक्ष

पीपल के वृक्ष को शनि का प्रतीक माना गया है। अगर संतान होने में बाधा आ रही है तो पीपल का पौधा लगाना चाहिए। हर शनिवार को पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 21 बार परिक्रमा करें।

घोड़े की नाल

घोड़े की नाल सरसों के तेल से धो लें। शनिवार की शाम को घर के मेन गेट पर लगा दें। ऐसा करने से घर के लोगों पर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। परिवार में क्लेश नहीं होगा। हालांकि ध्यान रखखें कि नाल वहीं लगाएं जो घोड़े के पैर में पहले लग चुकी हो। खरीदी हुई नाला का प्रभाव नहीं होगा।

काला तिल

यदि शनि देव आर्थिक परेशानी दे रहे हैं और जीवन में धन का अभाव हो रहा है। ऐसे में काले तिल का इस्तेमाल करें। शनिवार को काला तिल किसी जरूरमंद को दान करें। कम से कम सात शनिवार तक दान करें।

सरसों का तेल

अगर जीवन में लगातार हर कार्यों में असफलता हाथ लग रही है तो सरसों के तेल का प्रयोग करें। शनिवार को लोहे के बर्तन में सरसों का तेल लें। उसमें एक रुपए का सिक्का डालें। तेल में अपना चेहरा देखकर शनि देव को चढ़ा दें। या पीपल के पेड़ के नीचे रखें।

लोहे का छल्ला

शनि की पीड़ा समाप्त करने के लिए लोहे का छल्ला धारण करें। अगर छल्ला घोड़े की नाल या नाव की कील से बना हो तो अत्यधिक लाभकारी होते है। शनिवार को सरसों के तेल में छल्ला रख दें। फिर पानी से धोकर दाहिने हाथ की मध्यमा अंगुली में पहन लें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.