Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

फील्डिंग करते हुए बुरी तरह चोटिल हुए सूर्यकुमार यादव

42

तीसरे टी-20 मुकाबले में बल्ले से जमकर धमाल मचाने वाले सूर्यकुमार यादव फील्डिंग करते वक्त खुद को बुरी तरह से चोटिल करवा बैठे। सूर्या दर्द से बुरी तरह से कराहते हुए नजर आए, जिसके बाद उन्हें कंधों पर लादकर मैदान से बाहर लेकर जाना पड़ा। सूर्या की गैरमौजूदगी में मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी रविंद्र जडेजा ने निभाई।

सूर्या हुए बुरी तरह से चोटिल

दरअसल, साउथ अफ्रीका की पारी के दौरान सूर्यकुमार फील्डिंग करते हुए बुरी तरह चोटिल हुए। गेंद का पीछा करते हुए सूर्या ने बॉल को रोका, लेकिन जब वह गेंद को उठाकर फेंकने लगे तो उसी दौरान उनके बाएं पैर का टखना मुड़ गया। सूर्यकुमार इसके बाद बेहद दर्द में नजर आए और वह बाउंड्री लाइन के पास ही लेट गए। सूर्या अपने पैरों पर ठीक तरह से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे, जिसके चलते उनको कंधों पर लादकर मैदान से बाहर लेकर जाना पड़ा।

सूर्या का तूफानी शतक

सूर्यकुमार यादव ने तीसरे टी-20 मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। सूर्या ने महज 56 गेंदों का सामना करते हुए 178 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 100 रन कूटे। अपनी इस पारी के दौरान सूर्या ने 7 चौके और आठ छक्के जमाए। सूर्या टी-20 फॉर्मेट में भारत की ओर से साउथ अफ्रीका की धरती पर सेंचुरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

सूर्या ने की रोहित की बराबरी

सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 में शतक जमाने के साथ ही रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। टी-20 क्रिकेट में सूर्या अब सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से नंबर वन बन गए हैं। सूर्यकुमार, रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल ने फटाफट क्रिकेट में चार-चार शतक जमाए हैं।

कोहली से भी आगे निकले सूर्यकुमार

भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में सूर्यकुमार यादव विराट कोहली से आगे निकल गए हैं। कोहली के नाम इस फॉर्मेट में 117 छक्के दर्ज हैं, जबकि सूर्या अब 123 सिक्स जमा चुके हैं। इस लिस्ट में सूर्यकुमार से आगे सिर्फ रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने कुल 182 छक्के लगाए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.