Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शपथ ग्रहण के बाद मंत्रिमंडल को लेकर उठे सवाल, नई सरकार में किन विधायकों को मिलेगी मंत्रिमंडल में जगह

20

 मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक है। मोहन यादव के साथ जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला भी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि बीजेपी ने मुरैना से विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा स्पीकर नियुक्त किया है। लेकिन अब शपथ ग्रहण होने के बाद सबके मन में सवाल उठ रहा है कि मध्य प्रदेश की नई सरकार में कौन-कौन विधायक होंगे, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। माना जा रहा है कि 30 से 35 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

जनता भी लगा रही कयास

वहीं कटनी जिले के चारों विधानसभा में बीजेपी के विधायक है और उन्होंने ने प्रचंड बहुमत से चुनाव जीता है जिसमें से कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा के विधायक संजय पाठक भी पांचवी बार चुनाव जीत चुके हैं और वह मंत्री के पद में भी रह चुके हैं। वहीं मुड़वारा के बीजेपी विधायक संदीप जायसवाल भी तीसरी बार लगातार जीत हासिल की है जिले के इन दोनों विधानसभा के विधायकों को भी मंत्री पद मिलने की संभावना बन रही है और कटनी की जनता भी यह कयास लगा रही है कि जिले की चारों विधानसभा से बीजेपी की ऐतिहासिक जीत हुई है और संजय पाठक को फिर से मंत्री पद मिल सकता है।

ऐसे में कटनी जिले में आपको कुछ विधायकों के नाम बताते हैं, जो संभावित मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। कटनी जिले के चारो विधानसभा में से विजयराघवगढ़ के बीजेपी विधायक संजय पाठक का नाम सबसे पहले लिया जा रहा है और उसके बाद मुड़वारा बीजेपी विधायक संदीप जायसवाल भी भी नाम सामने आया है और कटनी की जनता भी चाह रही है को कटनी जिले विधायकों को मंत्री पद मिले और कटनी के विकास में तेजी आ सके और शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत से काम जो अधूरे पड़े हैं वह भी पूरे हो सकते है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.