Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की 1501 पदों की भर्ती के लिए उमड़ी भारी भीड़: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि... धमतरी के केरेगांव क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात: खाना न बनाने पर भड़के पति ने पाइप और तीर-कमा... रायपुर के भाठागांव में दिखा दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप: वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित... महासमुंद के पलसापाली चेकपोस्ट पर बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 52 किलो से अधिक चांदी के आभूषण ... संविधान दिवस पर रांची में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: भीम राव अंबेडकर चौक से भगवान बिरसा चौक तक... लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता: जेजेएमपी नक्सली संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश में जुटा कुख्यात... झारखंड में नवंबर के अंतिम सप्ताह के साथ तेजी से बढ़ा ठंड का असर: कई जिलों में न्यूनतम तापमान में दर्ज... बोकारो के वेस्टर्न फॉर्म में शादी समारोह के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा: पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस न... रांची के गणपत राय इंडोर स्टेडियम में 70वीं राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य आगाज: राज... धनबाद के बहुचर्चित रिंग रोड जमीन मुआवजा घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स...

अयोध्या राम मंदिर के नव निर्मित पुजारी के अश्लील फोटो की आग पहुंची ग्वालियर, इन दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

57

 ग्वालियर। मध्य प्रदेश ग्वालियर के सोशल मीडिया पर अयोध्या राम मंदिर के नव निर्मित पुजारी का अश्लील फोटो वायरल हुआ है। दो लोग राम गोविंद बघेल और कन्हैयालाल गर्ग पर फोटो वायरल करने का आरोप है। इसे लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश है और एक शिकायती आवेदन पुलिस को दिया है। जिसमें दोनों लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई मांग की है। वही पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

दरअसल ग्वालियर के सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश अयोध्या राम मंदिर के लिए नर्व निर्मित पुजारी मोहित पांडेय का एडिट अश्लील फोटो वायरल हुआ है। इस फोटो को वायरल राम गोविंद सिंह बघेल और कन्हैया लाल गर्ग ने किया है। जब इस पोस्ट को ग्वालियर ग्रामीण ब्राह्मण सभा के लोगों ने देखा तो उनमें आक्रोश पैदा हो गया और वहां एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जा पहुंचे।

उन्होंने लिखित शिकायत करते हुए पुलिस को बताया कि अहमदाबाद के कांग्रेस नेता हितेंद्र पिथाडिया ने इस फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। जिस संबंध में उनके खिलाफ शिकायत हुई थी और वहां गिरफ्तार हो चुके थे। इसके बाद फिर से इस फोटो को ग्वालियर के दो लोगों ने वायरल किया है। इनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर एफआईआर की मांग की है। वही पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.