Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देशभर में मॉनसून सक्रिय: मैदानों में जलभराव और पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का अलर्ट गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा...

भाजपा कार्यकर्ता की हथेली काटने वाले बदमाशों के घर बुलडोजर से गिराए, नए सीएम की पहली कार्रवाई

45

भोपाल । राजधानी में भाजपा कार्यकर्ता पर हमला कर उसकी हथेली काटने वाले बदमाशों के घर पर गुरुवार को बुलडोजर से गिरा दिए गए। आरोपियों पर यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत की गई है। इससे स्पष्ट हो गया कि अपराधियों के घरों पर नई सरकार में भी बुलडाेजर चलता रहेगा। मप्र में मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद बदमाशों के घर बुलडोजर चलाने की पहली कार्रवाई है।

भाजपा नेता पर किया था हमला

बता दें कि भोपाल में पांच दिसंबर को आरोपी फारुख राइन उर्फ मिन्नी, असलम, समीर उफ बिल्लू, शाहरुख औश्र बिलाल ने साई बोर्ड के पास भाजपा नेता पर हमला किया था। इस दौरान आरोपियों ने उनकी हथेली भी काट दी थी। जिसके बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। वहीं सभी आरापियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

तीन मकान किए ध्‍वस्‍त

गुरुवार को कोलार एसडीएम आशुतोष गोस्वामी के नेतृत्व में नगर निगम और पुलिस का अमला आरोपियों के घर पहुंचा और आरोपियों के तीन मकान गिरा दिए। बता दें कि देवेंद्र सिंह अरेरा मंडल में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के महामंत्री हैं। इन पर हमला होने के बाद नौ दिन बाद आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया गया है।

भवन अनुज्ञा नहीं होने पर की गई कार्रवाई

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने बिना भवन अनुज्ञा के घर बनाया था। वहीं जिस जमीन पर बना था, उसके दस्तावेज भी इनके पास नहीं थे। जिसके कारण गुरुवार को इनका घर गिराने की कार्रवाई की गई। हांलाकि बदमाशों के स्वजनों को पहले ही कार्रवाई की जानकारी दी गई थी। जिससे स्वजन पहले ही घर खाली कर चुके थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.