Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...

बस के अंदर जा घुसी स्कूटी, आटो की टक्कर से महिला की मौत

55

कटंगी बालाघाट। कटंगी से बोनकट्टा मुख्य सड़क मार्ग पर भालवा नाला के समीप बुधवार की सुबह करीब सवा 10 बजे यात्री बस में एक स्कूटी वाहन पीछे से घुस गया। जिससे स्कूटी में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी में प्राथमिक उपचार देने के बाद बालाघाट रेफर कर दिया।

 

दुर्घटना कैसे हुई इस बारे में कारण स्पष्ट नहीं

चिकमारा निवासी नीरज वासनिक और खजरी निवासी खिलेंद्र तुरकर स्कूटी वाहन से कटंगी की तरफ आ रहे थे। वहीं इस दिशा में यात्री बस क्रमांक एमपी 50 पी 0360 भी आ रही थी। जिसमें पीछे से जाकर स्कूटी घूस गई। हादसे का कोई भी प्रत्यक्षदर्शी नहीं होने के कारण सड़क दुर्घटना कैसे हुई इस बारे में स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस भी इस बारे में पता लगाने में जुटी हुई है।

बस में सवार यात्री भी मौके पर नहीं दिखाई दिए

दुर्घटना के बाद बस चालक और परिचालक दोनों मौके से फरार हो गए। वहीं बस में सवार यात्री भी मौके पर नहीं दिखाई दिए। नीरज वासनिक की हालत बेहद नाजुक है और खिलेंद्र का पैर टूट गया है। घटना की सूचना मिलने पर कटंगी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से तत्काल गंभीर रूप से घायल नीरज वासनिक को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। कटंगी अस्पताल में चिकित्सक ने हालत देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिया। पुलिस ने बस को अभिरक्षा में लेकर थाने ला लिया है और चालक व परिचालक की तलाश कर रही है।

आटो की टक्कर से महिला की मौत

कटंगी शहरी क्षेत्र की सीमा छतेरा में मंगलवार की रात आटो की टक्कर से एक महिला मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रूकमा बाई नंदरधने वार्ड क्रमांक 13 छतेरा निवासी है, जो नगर की सब्जी मंडी में दुकान लगाकर सब्जी बेचने का काम करती थी।

घर के तरफ छतेरा वापस लौट रही थी

महिला मंगलवार को रात सब्जी दुकान बंद कर अपने घर के तरफ छतेरा वापस लौट रही थी। इसी दौरान कटंगी की तरफ से सेलवा की ओर जा रहे आटो वाहन क्रमांक एमपी 50 आर 0318 ने महिला को टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में आटो वाहन पलट गया जिसमें दबकर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने रात्रि में शव को बरामद कर शव विच्छेदन गृह पहुंचा दिया था।

कटंगी के ग्राम सांवगी महिला का मायका

महिला का मायका कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम सांवगी का है और महिला बीते कई सालों से छतेरा में अकेले ही निवास कर सब्जी बेचकर अपना जीवन यापन करती थी। बता दें कि जिस स्थान पर यह सड़क हादसा हुआ है वहां आए दिन हादसे होते ही रहते है। इसके चलते कई बार ब्रेकर बनाने की मांग की गई है। यही मांग इस सड़क हादसे के बाद एक बार फिर से की जा रही रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.