Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जालंधर के एपीजे कॉलेज में MUN कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल, छात्रों और वेटरों के बीच चले लात-घूंसे लुधियाना में कलयुगी पिता की करतूत: 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया ग... गुरदासपुर में विवाद! हड़ताल खत्म होते ही गांवों में कूड़ा फेंकने पहुंची गाड़ियां, ग्रामीणों ने रोका ... स्वतंत्रता दिवस को लेकर जालंधर में हाई अलर्ट: नाकों पर वाहनों व पहचान पत्रों की गहन जांच, महिला पुलि... सोना-चांदी खरीदने से पहले जानें नए रेट्स: जालंधर में चांदी ₹2.34 लाख पार, जानें 10 ग्राम सोने की कीम... लुधियाना में बदमाशों का दुस्साहस! घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा कार में लगाई आग, CCTV में क... चंडीगढ़ में पंजाब कर्मचारियों और पेंशनर्स की विशाल महारैली, सामूहिक अवकाश से सरकारी दफ्तरों में कामक... पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को अतिरिक्त प्रभा... पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को ... जींद जिला जेल में कैदी की आत्महत्या का मामला: 2 DSP, हवलदार समेत 7 लोगों पर FIR दर्ज; परिजनों के हंग...

बैंक में रुपये जमा करवाने गए युवक की जेब काटी, एक लाख रुपये गायब

45

उज्जैन। जिले के महिदपुर रोड में बैंक आफ इंडिया में रुपये जमा करवाने के लिए पहुंचे एक युवक की दो बदमाशों ने जेब काट ली। आरोपितों ने युवक की जेब से एक लाख रुपये चोरी कर लिए। युवक एक दुकान पर काम करता है। जहां के रुपये जमा करवाने के लिए वह बैंक गया था। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो बदमाश नजर आ रहे हैं। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि कमल पुत्र बनेसिंह चौहान निवासी ग्राम कल्लूखेड़ी महिदपुर रोड में बंशीवाला ट्रेडर्स पर काम करता है। कमल सोमवार दोपहर करीब 3 बजे दुकान के एक लाख रुपये बैंक आफ इंडिया में जमा करने पहुंचा था। रुपये चौहान ने पेंट की जेब में रखे थे। बैंक में रुपये जमा करने के लिए चौहान लाइन में लगा था।

जहां अज्ञात युवकों ने उसके पेंट की जेब काटकर एक लाख रुपये चोरी कर लिए। उसने जेबकटी की शिकायत बैंक मैनेजर व पुलिस से की थी। पुलिस ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। जिसमें दो बदमाश कमल की पेंट से रुपये चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। उसी आधार पर आरोपितों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.