Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज छाए रहेंगे बादल; 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अलर्ट... Jharkhand Political News: 'कोयला नहीं मिट्टी से बना हूं'; धनबाद में सांसद ढुल्लू महतो पर बरसे डुमरी ... DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ...

MP के पूर्व मुख्‍यमंत्री श‍िवराज ने एक्‍स हैंडल पर बदला बायो, लिखा- भाई और मामा

63

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने एक्‍स हैंडल पर अपना बायो बदल दिया है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अब भाई और मामा लिखा गया है।

उल्‍लेखनीय है कि श‍िवराज ने एक बार फि‍र अपने इंटरनेट मीडिया बायो में बदलाव किया है। इससे पहले उन्‍होंने फार्मर चीफ मिनिस्‍टर आफ मध्‍य प्रदेश अपडेट किया था। श‍िवराज ने अपने एक्‍स हैंडल पर फार्मर चीफ मिनिस्‍टर आफ मध्‍य प्रदेश के पूर्व भाई और मामा शब्‍द जोड़ दिया है।

मामा के रूप में हुए लोकप्रिय

मुख्यमंत्री रहते लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू करने के साथ ही शिवराज ने खुद को बेटियों का मामा कहना शुरू कर दिया था। इसके बाद बच्चे भी उन्हें मामा बोलने लगे, साथ ही भैया के रूप में भी महिलाओं के बीच उनकी पहचान थी, पर लाड़ली बहना योजना शुरू होने के बाद से उन्होंने भाई-बहन को रिश्ते को और व्यापक और मजबूत बनाने की कोशिश की। उनके कार्यक्रमों में मामा-मामा के नारे लगते थे।

कहा था- अब विदा लेता हूं, ‘जस की तस रख दीनी चदरिया’

उल्‍लेखनीय है कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर अंतिम दिन कल शिवराज सिंह चौहान ने कहा था अब विदा लेता हूं। जस की तस रख दीनी चदरिया।’ नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने के पहले श‍िवराज ने यह बात स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण के बाद कही थी।

मीडिया से बातचीत में श‍िवराज ने यह भी कहा था कि मध्‍य प्रदेश की जनता सुखी रहे। सभी का मंगल हो, कल्याण हो। सभी पर भगवान की कृपा बनी रहे। उन्होंने नए मुख्‍यमंत्री डा. मोहन यादव को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया है कि वे मध्‍य प्रदेश की समृद्धि को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

उल्‍लेखनीय है कि शिवराज सिंह चौहान 19 फरवरी 2021 से हर दिन एक पौधा रोप रहे हैं। नर्मदा जयंती के दिन अमरकंटक से उन्होंने पौधारोपण की शुरुआत की थी। उन्होंने नए मुख्यमंत्री से भी कहा है कि वह हर दिन पौधारोपण का अभियान जारी रखना चाहते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.