Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बिहार में मकान या दुकान बनवाना हुआ आसान, कैबिनेट ने दी 'बिहार भवन उपविधि-2026' को मंजूरी— 30 दिन में... लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत कल से, जानिए नहाय-खाय से लेकर पारण तक की पूरी तारीख और नियम लग्जरी गाड़ियों का शौकीन और कुख्यात अपराधी निकला स्क्रैप कारोबारी मोनू शर्मा, धनतेरस पर की थी हत्या काव्या मारन की शादी का शेयर बाजार में 'शगुन'! सन टीवी नेटवर्क्स के शेयरों में उछाल से कंपनी की वैल्य... सनराइजर्स हैदराबाद मालकिन काव्या मारन ने संगीतकार अनिरुद्ध संग रचाई शादी, ग्रीस में दिखा रॉयल अंदाज पुणे में कोयता गैंग का खौफनाक आतंक, मामूली कट मारने के विवाद पर युवक पर 700 टांके और कटी उंगलियां जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प

छत्तीसगढ़ में CM शपथ समारोह कार्यक्रम में बदलाव, अब विष्णुदेव साय शाम 4 बजे लेंगे शपथ

55

रायपुर: रायपुर में दोपहर 2 बजे से होने वाला सीएम विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण अब शाम चार बजे होगा। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री कार्यक्रम में देरी से पहुंचेंगे। इसीलिए कार्यक्रम 2 घंटे की देरी से शुरू होगा। समारोह साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में हो रहा है

सीएम विष्णुदेव साय के साथ दो डिप्टी सीएम शपथ लेंगे। विजय शर्मा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव शपथ लेंगे। इनके अलावा बाकी 10 मंत्रियों को अभी शपथ के लिए इंतजार करना होगा। हो सकता है कि दो एक दिन में मंत्रियों के शपथ के लिए अलग से समारोह का आयोजन किया जाए।

अरुण साव छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री होंगे। अब तक ये बात सिर्फ चर्चाओं में थी, लेकिन प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नबीन ने अपने X अकाउंट पर उनसे मुलाकात की तस्वीरें सांझा कर साव को डिप्टी सीएम कहकर संबोधित किया है। दोनों नेताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.