Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gurugram Traffic News: क्षमता से अधिक सवारियां लेकर दौड़ रहा था ऑटो, सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर उठ... Haryana Crime News: पंचकूला में नाइट क्लब के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ... NHAI Smart Lighting MP: सूर्योदय-सूर्यास्त का झंझट खत्म! MP के हाइवे पर CCMS टेक्नोलॉजी से बंद-चालू ... Indore Crime Update: हीरानगर में रंगदारी न देने पर खौलता तेल डालकर हमला; भंवरकुआं में बुजुर्ग समेत 3... CG Transport SI Recruitment: छत्तीसगढ़ परिवहन उपनिरीक्षक भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव; 50% पद CGPSC स... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर सुरक्षा का कड़ा पहरा; राजीव गांधी हत्या... Indore Cyber Fraud: सावधान! आधार और KYC का गलत इस्तेमाल कर एक्टिवेट की 101 फर्जी सिम; साइबर सेल ने आ... Sandipani School Bus Crisis: ग्वालियर-चंबल में सांदीपनि स्कूलों की बस सेवा ठप! 2.5 महीने बीते, 512 र... Ujjain Yuva Dharm Sansad: उज्जैन में युवा धर्म संसद का आगाज! RSS प्रमुख मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन, म... Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ...

शहडोल के जयसिंहनगर में सीधी जैसा पेशाब कांड, पुलिस कर्मियों ने की लघुशंका

55

शहडोल। जिले की जयसिंहनगर पुलिस पर एक ग्रामीण ने मारपीट करने के साथ ऊपर पेशाब करने का आरोप लगाया है। जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के छूदाबहरा निवासी हीरालाल चौधरी ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि थाने में पदस्थ महेंद्र बागरी व महेंद्र पांडेय सहित 2 अन्य पुलिस जवान रविवार की रात उसके घर पहुंचे। घर से उसे जबरन उठा कर टेटका भुरका के जंगल ले गए और वहां सीएम हेल्प लाइन की शिकायत बंद कराने का दबाब बनाने लगे। ऐसा नहीं करने पर मारपीट करते हुए पेशाब कर गंदी हरकत की। इसके बाद उसे वहीं छोड़कर चले गए। पीड़ित हीरालाल ने मामले की शिकायत पुलिस मुख्यालय में की है। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित हीरा लाल जिला अस्पताल में भर्ती है।

थाना प्रभारी बोले-पहले भी इस तरह है की शिकायतें कर चुका है

थाना प्रभारी जैसिंहनगर शैलेंद्र चतुर्वेदी कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई होगी। शिकायतकर्ता इसके पहले भी इस तरह है की शिकायतें कर चुका है और कई मामलों का आरोपित है। उसके खिलाफ जब भी पुलिस कार्रवाई करने जाती है तो इस तरह से आरोप लगाकर अपना बचाव करता है। उसके आरोप पूरी तरह गलत है ।पुलिस ने उसके साथ मारपीट नहीं किया है और ना ही उसके ऊपर पेशाब किया है। इस तरह की हरकत पुलिस कभी नहीं करती है। आरोप लगाने के बाद वह बीमार बनाकर अस्पताल में भी भर्ती हो गया है। वह इस तरह के आरोप लगाने का आदी है।वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। यदि कोई दोषी होगा तो कार्रवाई होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.