Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

घर में इस स्थान पर रखें तुलसी की मंजरी, सुख-समृद्धि का होगा प्रवेश

43

इंदौर।  शास्त्रों में तुलसी की पूजा करना शुभ माना गया है। माता तुलसी को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवी तुलसी की पूजा करने से जीवन में नकारात्मकता खत्म हो जाती है। मां श्यामा भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय हैं, यही कारण है कि वे संसार में विष्णु प्रिया के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। कहा जाता है कि जो लोग तुलसी की विधि-विधान से पूजा करते हैं, उन्हें जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। आइए, जानते हैं कि तुलसी से जुड़े वे खास उपाय कौन-से हैं।

पूजा घर में रखें मंजरी

घर का पूजा स्थान सबसे पवित्र माना जाता है। अगर आप अपने घर के मंदिर में तुलसी की मंजरी रखते हैं, तो आपके घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास रहता है। सकारात्मकता का भी आगमन होगा। ध्यान रखें कि मंजरी को लाल कपड़े से बांध कर रखें और इसे किसी की नजर न लगने दें। इसे स्थापित करते समय मां तुलसी और भगवान विष्णु का ध्यान करें।

धन का होगा आगमन

शुक्रवार के दिन तुलसी के कुछ पत्ते तोड़ लें, फिर उन्हें पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी या किसी अन्य स्थान जहां धन रखते हों, वहां रख दें। इस उपाय को करने से आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी। तुलसी मंजरी से निकलने वाली ऊर्जा, धन को आकर्षित करती है। यह उपाय बहुत ही कारगर माना जाता है।

इस स्थान पर भी रखें तुलसी की मंजरी

अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो तुलसी मंजरी को अपने घर की बालकनी की उत्तर या पूर्व दिशा में किसी पवित्र स्थान पर रखें। इस उपाय को करने से आपके घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी। इसके अलावा धन प्राप्ति के रास्ते हमेशा खुले रहते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.