Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शहरी कचरे से अब बनेंगी मजबूत सड़कें, नगरीय प्रशासन विभाग का नया निर्देश मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के आरा में किया नर्सिंग कौशल कॉलेज का विधिवत शुभारंभ गोवा में आयोजित वर्ल्ड थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रायपुर की प्रियंका साहू ने जीता स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की आपात बैठक, पटवारी आंदोलन और 3% डीए को लेकर बड़ा फैसला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में शानदार समापन के साथ संपन्न हुई 26वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्र... बेरला की उत्सव डेयरी पर खाद्य विभाग और विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अमानक पनीर और खोवा... छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्नी संग कुनकुरी घाट पर किया उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पण बिलासपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ की धूम, मरिमाई मंदिर घाट पर दिखा अनूठा नजारा महासमुंद जिला जेल की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर 4 विचाराधीन बंदी फरार

उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में आतंकी हमले में 4 पुलिसकर्मियों की मौत, 16 घायल

60

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक थाने पर आतंकवादियों के हमले में कम से कम चार सुरक्षाकर्मी मारे गये और 16 घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। आतंकवादियों ने दक्षिण वजीरिस्तान कबायली जिले की सीमा से लगे अशांत डेरा इस्माइल खान जिले में दरबान थाने पर हमला किया। आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदे वाहन से थाने की इमारत में टक्कर मार दी और फिर मोर्टार से हमला किया।

पुलिस ने कहा कि हमले के बाद सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच गोलीबारी में कम से कम चार सुरक्षाकर्मी मारे गए और 16 घायल हो गए। ‘एआरवाई न्यूज’ चैनल के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो आतंकवादियों को भी मार गिराया। पुलिस के अनुसार, हमले के बाद पुलिस की नयी टुकड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। हमले के कारण जिले के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया जबकि सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए।
इससे पहले  नवंबर महीने में भी पाकिस्तान के मियांवली के एयरबेस पर फिदायीन हमला हुआ था। आत्मघाती हमलावरों सहित भारी हथियारों से लैस 9 आतंकी पंजाब के मियांवली स्थित पाकिस्तान वायु सेना के अड्डे में घुस गए थे. दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग हुई, जिसमें  9 आतंकी ढेर हो गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.