Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनिया गांधी की पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह, राहुल गांधी ने किया विशेष... अलीगढ़ के छर्रा में शादी की खुशियों के बीच मातम, कुपवाड़ा में तैनात सेना के जवान करन चौधरी का निधन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम गायब होने के दावे पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी का बयान मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ेगी भारी भीड़, चार लाख मेहमानों के आने की है तैयारी उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर गरमाई सियासत, अखिलेश यादव ने दी कड़ी चेतावनी बरेली के बहेड़ी में अवैध हथियार फैक्ट्री के खुलासे के बाद पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े सुराग पुष्कर मेले में ‘बादल’ घोड़े की शाही एंट्री ने बटोरी सुर्खियां, वायरल वीडियो ने खींचा सबका ध्यान रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर

मतांतरण का आरोप, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने चर्च के सामने किया प्रदर्शन

43

सीहोर। शहर के लुर्धमाता चर्च के सामने रविवार सुबह हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ये विरोध प्रदर्शन मतांतरण की शंका को लेकर था। हिंदू संगठन का कहना था कि यहां हर रविवार को बड़ी संख्या में मतांतरण कराया जाता है। इस रविवार को 300 से ज्यादा लोगों का मतांतरण कराया जा रहा था, जिसकी सूचना हमें अपने विश्वसनीय सूत्रों से मिली थी। इसलिए हम यहां मतांतरण रुकवाने आये।

चर्च ने आरोपों को नकारा

उधर, इस मामले में चर्च के लोगों और फादर प्रभुदास तिर्की का कहना है कि यहां क्रिसमस की तैयारियों को लेकर आयोजन किया जा रहा था। जिसमें शामिल होने पूरे जिले से लोग आए थे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं, जो कैरोल गाने की तैयारी कर रही थीं।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

इस मामले में प्रशासन के अधिकारी बचते नजर आए। नायब तहसीलदार रिया जैन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने चर्च में मौजूद लोगों को बाहर निकाला और विवाद बढ़ने से बचाया। लेकिन हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने चर्च से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.