Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

डालर में मजबूती आने से सोने में 250 और चांदी के दाम में 600 रुपये की कमी

30

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमत पर दबाव का असर घरेलू बाजार पर भी बना हुआ है। दरअसल, नवंबर महीने के लिए अमेरिकी जॉब मार्केट का डेटा थोड़ा मजबूत आया है, जिसके कारण इंटरेस्ट रेट को लेकर बदल रहा सेंटीमेंट कमजोर हुआ। नतीजतन बांड यील्ड और डॉलर इंडेक्स में मजबूती आई, वहीं सोना-चांदी की कीमत लगातार फिसल रही है। भारतीय बाजार में भी सोना–चांदी के दाम लगातार पांचवें दिन भी कमजोर देखे गए।

सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार देर रात कामेक्स पर सोना 30 डालर टूटकर 2003 डालर प्रति औंस और चांदी 92 से घटकर 22.97 डालर प्रति औंस पर बंद हुई। इसके चलते शनिवार को भारतीय बाजारों में सोना और चांदी में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। सोना कैडबरी 250 रुपये घटकर 62350 प्रति दस ग्राम और चांदी 600 रुपये घटकर 73200 रुपये प्रति किलो रह गई। कीमतों में आई गिरावट से बाजार में ग्राहकी जोरदार देखने को मिल रही है।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 62350 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 64000 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 58070 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार को सोना 62600 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 73200 रुपये, चांदी टंच 73350 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 74200 रुपये प्रति किलो बोली गई। शुक्रवार को चांदी 73800 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 62400 रुपये तथा सोना रवा 62300 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 73600 रुपये तथा चांदी टंच 73500 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 63500 रुपये तथा सोना रवा 63450 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 73250 रुपये तथा चांदी टंच 73350 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.