Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

दांतों, ईयरपाड, चार्जर में छुपाया था सोना, 350 ग्राम से ज्यादा सोने के साथ इंदौर में पकड़ाया दिल्ली का यात्री

51

इंदौर। इंदौर एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का मामला पकड़ा गया है। पहली बार कोई यात्री दांतों, ईयरपाड और मोबाइल चार्जर जैसी चीजों में विदेश से सोना छुपाकर लाया था। एयरपोर्ट पर शक के बाद जांच में उसे पकड़ लिया गया। दिल्ली के यात्री ने दुबई से आने के लिए इंदौर एयरपोर्ट को चुना था। छोटा एयरपोर्ट होने से उसे जांच से आसानी से बच निकलने की उम्मीद थी।

डायरेक्टोरेट आफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआइ) के अधिकारियों ने जांच में तस्करी का यह मामला गुरुवार शाम पकड़ा। एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आइएक्स 258 से यात्री दुबई से लौटा था। इंदौर में उतरने के बाद यात्री की प्रोफाइलिंग से डीआरआइ को उस पर शक हुआ। डीआरआइ के पास लगातार सोना तस्करी होने की सूचना भी थी। प्रोफाइलिंग के बाद एयरपोर्ट पर ही पहले यात्री से पूछताछ की गई।

उसके इंदौर में उतरने के कारण और दुबई यात्रा की तफ्तीश करने के दौरान उस पर शक हुआ। इसके बाद यात्री का एक्सरे करवाया गया और गहन जांच हुई। इस दौरान यात्री ने दांतों की कैविटी में छोटी गोलियां बनाकर छुपाया गया सोना उगल दिया। उसके बाल पेन की रिफिल में भी सोना मिला। यात्री के मोबाइल के ईयर फोन (ईयरपाड) के कवर के भीतर भी सोना था।

कस्टम एक्ट में प्रकरण दर्ज

अपनी चांदी की अंगूठी के भीतर और ब्रेसलेट में भी उसने दुबई का सोना छुपाया था। सोने की पतली फाइल को इस तरह से छुपाकर लाया गया था। यात्री के डियोडरेंट, मोबाइल के चार्जर के अंदर भी सोना मिला। उससे कुल 352 ग्राम सोना बरामद हुआ। इसका बाजार मूल्य 19.27 लाख रुपये है। इसे जब्त कर यात्री के खिलाफ कस्टम एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी जांच में जुटे हैं कि क्या यात्री इससे पहले भी सोना तस्करी कर चुका है और किसी गैंग से तो नहीं जुड़ा है।

हालांकि यात्री को मौके पर जमानत दे दी गई। दरअसल कस्टम एक्ट में नियम है कि 50 लाख या अधिक मूल्य के सोने की तस्करी पर ही आरोपित की गिरफ्तारी होती है। इंदौर एयरपोर्ट पर सोना तस्करी के मामले लगातार बढ़ते दिख रहे हैं। एक महीने के भीतर ही डीआरआइ ऐसे तीन मामले पकड़ चुका है। इनमें कुल करीब 700 ग्राम सोना बरामद हुआ है। बीते महीने कुछ यात्री सोने को पेस्ट बनाकर गुप्तांगों में छुपाकर लाए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.