Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

पोते के रोने से परेशान दादा ने खोया आपा, मासूम और बहू की बेरहमी से कर दी हत्या

16

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के तालगांव पुलिस थाना अंतर्गत मुडियाकलां गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति ने अपने परिवार के दो सदस्यों की शुक्रवार की सुबह हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मानसिक रूप से अस्थिर बताए जा रहे आरोपी कमलकांत ने दरांती से अपने दो वर्षीय पोते आयुष और बहू शिखा (27) की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने कहा कि कमलकांत मानसिक रूप से अस्थिर बताया जाता है और वह अपने पोते के रोने से परेशान हो गया था, इसलिए उसने दरांती से उसे मार दिया। जब बच्चे की मां ने हस्तक्षेप किया तो कमलकांत ने उस पर भी हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि आयुष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दरअसल, घटना शुक्रवार तड़के सुबह की है। ग्राम देवरिया निवासी अक्षय कुमार दूसरे शहर में काम करता है। घर पर उसका पिता कामता प्रसाद उर्फ कम्मो (50), बेटा आयुष (2) और पत्नी शिखा रहते हैं। बताते हैं कि मासूम आयुष लगातार रोए जा रहा था। इससे कामता को गुस्सा आने लगा। कुछ देर बाद वह गुस्से में आपे से बाहर हो गया और घर में ही रखे धारदार हथियार से आयुष पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। ताबड़तोड़ हमले से मासूम की मौके पर मौत हो गई। वहीं बच्चे को क्षत विक्षत देखकर मां चीखने लग गई और बच्चे को बचाने के लिए दौड़ी। कामता ने उस पर भी धारदार हथियार चला दिया। शिखा भी खून से लथपथ हालत में बेसुध होकर गिर पड़ी।

इसकी जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग दौड़े चले आए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को  मौके से गिरफ्तार कर लिया।  इधर घायल शिखा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती ही गई। कुछ देर बाद शिखा ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी ने बच्चे के रोने से नाराज होकर धारदार हथियार से हमला कर मार डाला। पूछताछ के बाद सामने आया कि कामता की दिमागी हालत ठीक नहीे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.