Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Crime News: पुलिस जांच से असंतुष्ट मृतका के पिता पहुंचे अदालत, स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने... Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...

MP Election 2023 : बालाघाट में परसवाड़ा विधानसभा प्रत्याशी कंकर मुंजारे सहित समर्थकों के विरुद्ध अपराध दर्ज

32

बालाघाट। बालाघाट जिले में धारा 144 लागू होने के बाद बिना वैध अनुमति के रैली निकाल ली थी। धारा 144 का उल्लंघन किए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 110 परसवाड़ा के प्रत्याशी कंकर मुंजारे, राजा लिल्हारे, ओमकार माहुले विनोद पांडव, मनोज सैयाम, रामदयाल राहंगडाले, रवि कुथे सहित 40,50 समर्थकों के विरुद्ध धारा 188 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

दो दिसंबर निकाली गई थी रैली

विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के चलते जिला बालाघाट जिले 9 अक्टूबर से धारा 144 लागू की गई थी। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 110 परसवाड़ा के प्रत्याशी कंकर मुंजारे द्वारा लोकतंत्र बचाओ मार्च के संबंध में अनुमति चाही गई थी, लेकिन कानून व्यवस्था के दृष्टिगत प्रत्याशी द्वारा पेश किए गए अनुमति आवेदन निरस्त कर दिया गया था।आवेदन निरस्त किए जाने के बाद भी 2 दिसंबर को 2 बजे प्रत्याशी ने अपने 40, 50 समर्थकों के साथ बिना वैध अनुमति के एक रैली राम मनोहर लोहिया चौक से निकाली जो हनुमान चौक से मेन मार्केट होते हुए काली पुतली चौक, अवंती बाई चौक से होकर वापस काली पुतली चौक, अंबेडकर चौक से होते हुए राम मनोहर लोहिया चौक में समाप्त की गई।

प्रत्याशी कंकर मुंजारे ने धारा 144 के उल्लंघन किया

प्रत्याशी कंकर मुंजारे व उनके समर्थकों द्वारा धारा 144 के उल्लंघन की जाने के फल स्वरुप धारा 188 भादवी के तहत कार्रवाई किए जाने के लिए भूपेंद्र अहिरवार तहसीलदार कार्यपालिका दंडाधिकारी के द्वारा कोतवाली पुलिस को पत्र लिखा गया था। इसके पालन में कोतवाली पुलिस ने प्रत्याशी कंकर मुंजारे बालाघाट, राजा लिल्हारे खैरलांजी, ओमकार माहुले ग्राम कोसमी, विनोद पांडव बैहर, मनोज सैयाम बैहर, रामदयाल राहंगडाले मगर्दरा, रवि कुथे रजेगांव, सहित 40, 50 समर्थकों के विरुद्ध धारा 188 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.