Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा

दिल दहला देने वाली घटना: पत्नी, बच्चों को नशे की दवा खिला हथौड़े से सिर को कुचला…फिर खुद डाॅक्टर ने कर ली आत्महत्या

24

रायबरेली जिले के आधुनिक रेल कोच कारखाना स्थित अस्पताल में तैनात एक डाॅक्टर ने कथित रूप से अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मिर्जापुर के निवासी अरुण कुमार सिंह (45) आधुनिक रेल कोच कारखाना स्थित अस्पताल में 2017 से नेत्र रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात थे। वह कारखाना परिसर स्थित आवास में परिवार के साथ रहते थे।

मंगलवार की रात चिकित्सक ने जब फोन नहीं उठाया तो उनके सहकर्मी आवास पर पहुंचे, जहां उन्हें अंदर से दरवाजा बंद मिला। अनहोनी की आशंका पर उन्हें पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर गये तो घर में चिकित्सक अरुण का शव फंदे से लटकता मिला जबकि उनकी पत्नी अर्चना (40), बेटे आरव (चार) और बेटी अरीबा (12) के शव भी वहीं पड़े हुए थे।

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मौके से जो साक्ष्य मिले हैं उनसे लगता है कि बच्चों को नशे की दवा खिलाकर बेहोश किया गया और फिर उनके सिर पर वार किये गये। पुलिस को मौके से एक हथौड़ा मिला है। माना जा रहा है कि इसी से तीनों को मौत के घाट उतारा गया। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में यह पता चला कि चिकित्सक अवसाद से ग्रसित था। आसपास रह रहे लोगों के अनुसार परिवार को दो दिन पहले रविवार को देखा गया। पुलिस ने कहा कि मामले में गहन छानबीन की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.