Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

Tulsi Puja: घर में रखनी चाहिए इस तरह की तुलसी, होगा मां लक्ष्मी का आगमन, मिलेगी तरक्की

40

इंदौर। हिंदू धर्म में तुलसी का विशेष महत्व माना जाता है। तुलसी कई प्रकार की होती है। ज्यादातर लोग अपने घरों में रामा या श्यामा तुलसी लगाते हैं और उसकी प्रतिदिन पूजा करते हैं। दोनों तुलसी का अपना महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इन दोनों तुलसी के पौधों में से कौन-सा पौधा घर में रखना लाभकारी होता है। तुलसी के 5 प्रकार बताए गए हैं। सबका अपना-अपना महत्व माना जाता है।

5 प्रकार की होती है तुलसी

1) श्यामा तुलसी

2) रामा तुलसी

3) श्वेत तुलसी

4) वन तुलसी

5) नींबू तुलसी

श्यामा तुलसी की पहचान

श्यामा तुलसी के पत्ते गहरे बैंगनी रंग के होते हैं। इसलिए इसे श्यामा तुलसी कहा जाता है। इसके अलावा यह तुलसी भगवान कृष्ण को बहुत प्रिय मानी जाती है। इस तुलसी को तुलसी को कृष्णा तुलसी के नाम से भी जाना जाता है। श्यामा तुलसी भी कई लोग अपने घर में लगाते हैं और रोज इसकी पूजा करते हैं।

रामा तुलसी की पहचान

रामा तुलसी के पत्ते हरे रंग के होते हैं। इसे रामा तुलसी इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह भगवान राम की प्रिय मानी जाती है। इसकी पत्तियों का स्वाद मीठा होता है। तुलसी दोनों ही तरह की घर में रखी जा सकती हैं, लेकिन रामा तुलसी को घर में रखना अधिक लाभकारी माना जाता है। इससे व्यक्ति की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। इसकी प्रतिदिन पूजा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.