Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

टीम इंडिया के लिए आज सेलिब्रेशन का दिन: आज एक साथ 5 क्रिकेट ख‍िलाड़‍ियों का जन्मद‍िन

79

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आज सेलिब्रेशन का दिन है। दरअसल, आज एक साथ 5 खिलाड़ियों के जन्मदिन है। बता दें कि आज रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, आरपी सिंह और करुण नायर का जन्मदिन है। बुमराह जहां आज 30 साल के हो गए  है वहीं अय्यर 29, जडेजा 35, करुण नायर 32 और आरपी सिंह मना रहे 38वां जन्मदिन रहे है।

30 के हुए बुमराह के क्रिकेट की बात करें तो  वर्ल्ड कप 2023 में बेहद यादगार सफर रहा। बुमराह ने विश्व कप में शानदार बॉलिंग करते हुए 11 मैचों में 20 विकेट अपने नाम किए थे। टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में 35 रन बनाने का अनोखा कारनामा भी बुमराह कर चुके हैं।

29 साल के हुए अय्यर ने भी अपनी बल्लेबाजी की लोह मनवाया।   विश्व कप 2023 में अय्यर का बल्ला भी जमकर बोला था और उन्होंने लगातार दो शतक जमाए थे। अय्यर के बल्ले से 11 मैचों में 66.25 की औसत से 530 रन निकले थे।

जड्डू भी लगातार शानदार प्रदर्शन करते आ रहे है।  डेजा ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर कई मैचों में टीम इंडिया को जीत दिलाई है। जड्डू आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स को अपने खेल के दम पर चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभा चुके हैं।

वहीं,  करुण 32 साल के हो गए हैं। करुण ने भारत के लिए कुल 6 टेस्ट मैच खेले और उन्होंने इस दौरान 374 रन बनाए।

आरपी सिंह ने साल 2007 में खेले गए टी-20 विश्व कप में शानदार गेंदबाजी की।   आरपी ने अपने इंटरनेशनल करियर में 14 टेस्ट, 58 वनडे और 10 टी-20 मैच खेले। इस दौरान फास्ट बॉलर ने टेस्ट में 40, वनडे में 69 और टी-20 में 15 विकेट अपने नाम किए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.