Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

एक गांव की ईवीएम को मतगणना में नहीं किया गया शामिल, पीठासीन अधिकारी पर होगी कार्रवाई

34

पिपरिया, नर्मदापुरम। विधानसभा चुनाव के दौरान पिपरिया में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां नंदवाड़ा गांव में वोटिंग के बाद ईवीएम को मतगणना में शामिल नहीं किया गया। अब निर्वाचन आयोग पीठासीन अधिकारी पर कार्रवाई करने जा रहा है। रिटर्निंग अधिकारी वैभव बैरागी ने बताया कि इसकी जानकारी अधिकारियों और राजनीतिक पार्टियों को भी दी गई है। इस मतदान केंद्र पर करीब 681 वोटर हैं। ईवीएम की सीआरसी क्लियर नहीं होने के कारण इसे मतगणना में शामिल नहीं किया गया था। 27 नवंबर को भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई थी।

बड़े अंतर से हार-जीत असर नहीं

उधर, पीठाधीन अधिकारी ने बताया कि जीत-हार का अंतर कम से होने पर इसकी काउंटिंग के निर्देश दिए जाते। यहां से बड़े अंतर से हार-जीत होने पर इसके उपयोग की जरूरत नहीं पड़ी। हालांकि, इस लापरवाही पर आयोग के निर्देश पर संबंधित पीठासीन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई निर्धारित होगी। बता दें कि पिपरिया विधानसभा सीट से भाजपा के ठाकुरदास नागवंशी ने कांग्रेस के वीरेंद्र बेलवंशी को 30523 वोट से हराया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.