Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

काजल के टोटके से जीवन की परेशानियां होंगी हल, इनका करें उपयोग

39

नई दिल्ली। काजल चेहते की सुंदरता को बढ़ाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि काजल को ज्योतिष शास्त्र में अहम बताया गया है। काजल की मदद से कई तरह की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। काजल से आप नजर दोष से बच सकते हैं।

पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा ने बताया कि काजल से टोटका कर जीवन में चल रही परेशानियों को कम कर सकते हैं।

गंभीर बीमारी से मिलेगा निजात

आपका स्वास्थ लंबे समय से खराब चल रहा है। आपने कई जगह इलाज कराया लेकिन स्वास्थ्य लाभ नहीं मिला है। आप काजल के एक टोटके से ठीक हो सकते हैं। इसके लिए आपको काजल लेना है और उसको अपने पैरों के तलवे पर लगाना है। ऐसा करने भर से आपका स्वास्थ ठीक हो सकता है। आपको अगर दो बीमारियां हैं, तो पैरों के तलवे पर दो-दो टीके लगाएं।

परिवार के सदस्यों में झगड़ा

घर में क्लेश से परेशान हैं तो काजल के टोटके से वातावरण को सकारात्मक कर सकते हैं। गृह क्लेश कभी-कभी लोगों के गलत नजर की वजह से भी हो सकता है। ऐसे में परिवार के सदस्य आपस में लड़ने लगते हैं। आप काजल के 7 टीके घर के मुख्य द्वार पर लगा दें। ऐसा करने भर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी।

बिजनेस में मुनाफे का कम होना

बिजनेस में ज्यादा लाभ नहीं मिल रहा है, तो काजल का टोटका अपना सकते हैं। कई बार बिजनेस को नजर दोष लग जाता है। ऐसा होने पर बिजनेस को घाटा लगना शुरू हो जाता है। आप काजल की डिब्बी को अपने ऑफिस या दुकान पर रख सकते हैं। ऐसा करने पर नकारात्मक ऊर्जा का असर कम हो जाएगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.