Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

“घमंडिया गठबंधन के भ्रष्टाचारी चेहरे को जनता ने नकारा”, 3 राज्यों में BJP को मिली सफलता पर बोले नित्यानंद राय

46

पटना: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष नित्यानंद राय ने तीन राज्यों में पार्टी को मिली अपार सफलता पर कहा कि ‘घमंडिया गठबंधन’ के भ्रष्टाचारी चेहरे एवं तुष्टिकरण की नीति को जनता ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

“तेलंगाना में BJP के वोट में हुआ इजाफा”
नित्यानंद राय ने रविवार को कहा कि ‘हर हर मोदी, घर-घर मोदी’ सिर्फ नारा नहीं बल्कि सच्चाई है और यह लोगों के भरोसे का नाम है। उन्होंने तीन राज्यों में भाजपा की अपार सफलता और तेलंगाना में पार्टी के वोट में इजाफे पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी नाम केवलम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम और काम घर-घर तक पहुंचा है और गरीबों के घर में खुशियां पहुंच रही है। इसी का परिणाम है कि भाजपा को चार राज्यों में से तीन राज्यों में जहां प्रचंड जीत मिली है वहीं तेलंगाना में भाजपा के वोट में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

“हर घर, हर जन तक पहुंची PM के भगीरथ विकास की गंगा”
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने भाजपा को मिली जीत पर कहा कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’, यह नारा नहीं था यह हकीकत है और लोगों ने इस पर विश्वास और भरोसा किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को जीत का नायक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के भगीरथ विकास की गंगा हर घर, हर जन तक पहुंची है। वंचितों को भी लगा है कि उन्हें भी जीने का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास, सबका प्रयास और न्याय के साथ विकास हो रहा है।

“महागठबंधन का चेहरा भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का”
राय ने कहा कि प्रधानमंत्री का परिश्रम गारंटी देता है कि वह हैं तो यह देश आत्मनिर्भर है। देश से गरीबी मिट रही है, भ्रष्टाचार मिट रहा है। उन्होंने घमंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन का चेहरा भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण का है जो हमेशा चुनाव के समय झूठे वादे करके अफवाह फैलाने का काम किया करता है। उन्होंने कहा कि लोग समझ चुके हैं कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले जो गठबंधन के नेता हैं सब धोखा देने वाले हैं। लोगों का भरोसा अब सिर्फ मोदी जी पर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.