Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

MP Bhopal Vidhan Sabha Chunav: भोपाल की नरेला सीट पर मंत्री विश्वास सारंग ने जीत का चौका लगाया

65

भोपाल। 16वी विधान सभा के परिणाम आ गए है। भोपाल जिले की नरेला सीट पर व‍िश्‍वास सारंग ने मनोज शुक्‍ला को 24199 मतों से हराकर जीत का चौका पूरा क‍िया है। भाजपा विश्वास सारंग को 123488 मत और कांग्रेस के मनोज शुक्ला को 99289 मत म‍िले है। इससे पहले तीनों बार यहां से भाजपा के विश्वास सारंग चुनकर विधान सभा पहुंचे और उन्हें कैबिनेट मंत्री बनने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ है। एक प्रकार से यह सीट उनका गढ़ बनती जा रही है।

व‍िश्‍वास लगा चुके है जीत की हैट्रि‍क

2008 में पहली बार में भाजपा के विश्वास सारंग ने भोपाल के महापौर रहे सुनील सूद को तीन हजार से अधिक मतों से हराकर पहली बार विधायक बने थे। हार के अंतर और प्रदेश कांग्रेस में बड़े कद के चलते 2013 को भी कांग्रेस ने सुनील सूद को अपना उम्मीदवार बनाया। इस बार परिपक्व हो चुके विश्वास सारंग ने सुनील सूद को 26 हजार से अधिक मतों से करारी मात देकर उनके राजनैतिक करियर पर ही विराम लगा दिया था। 2018 में कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बदला और इस बार महेन्द्र सिंह चौहान को मैदान में उतारा, इससे विश्वास के विजयी क्रम को कोई फर्क नहीं पड़ा। विश्वास ने अपनी हैट्रिक पूरी की, लेकिन सरकार कांग्रेस की बन गई। 2020 के एक राजनैतिक घटनाक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई विधायकों के भाजपा में आने और विधायकों के इस्तीफे के बाद पुन: चुनाव हुआ भाजपा फिर से सत्ता में आई। विश्वास सारंग को शिवराज सरकार में कैबिनेट जगह मिल गई और उन्होंने कोरोना काल में बहुत मेहनत भी की है।

सालों से है सक्रिय मनोज शुक्ला

कांग्रेस के उभरते व चर्चित नेता मनोज शुक्ला पिछली बार भी टिकट के दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने उन पर भरोसा नहीं जताया था, इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे और लगातार काम किया। आम लोगों में अपनी अलग पहचान बनाई और धार्मिक यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच बने रहे। उनके मैदान में उतरते ही समीकरण बदल गए है। मुस्लिम मतदाता भी यहां निर्णायक है, मनोज शुक्ला को इसका लाभ मिल सकता है।

परिणाम करीबी रहेगा

दोनों बड़ी पार्टी के मतदाता की अपनी अलग पहचान है, दोनों को उनके काम के कारण जाना जाता है, जनता के बीच रहना और लगातार संवाद कायम करने के कारण इस बार यहां परिणाम बेहद करीबी रहने की उम्मीद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.