Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की अनोखी पंचायत: पति से अनबन के चलते पिछले तीन महीने से मायके में बैठी है... जबलपुर के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा: भोजन की छुट्टी के दौरान रतनजोत के बीज खाने से 5 मासूम बच्चों ... जबलपुर में भाजपा विधायक के साले की सनसनीखेज हत्या: MPEB सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान पहले मारी गोली... विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थल सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य आगाज: भगवान बुद्ध के प्रिय शिष... छतरपुर के डेंटिंग-पेंटिंग गैरेज में लगी भीषण आग: कई वाहन जलकर खाक, 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान की आ... रीवा के संजय गांधी अस्पताल में प्रबंधन की बड़ी लापरवाही: शव लेकर उतर रहे 4 लोग 45 मिनट तक लिफ्ट में ... देशभर में बदला मौसम का मिजाज: उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का प्रकोप, तो दक्षिण के राज्यों में बारिश ... दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा 2.24 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड: हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक ... परिसीमन से बदल सकता है उत्तर प्रदेश का सियासी नक्शा: लोकसभा की 120 और विधानसभा की करीब 604 सीटें होन... नवी मुंबई में फिल्मी अंदाज में 20 करोड़ रुपये की सनसनीखेज डकैती: जुईनगर एमआईडीसी इलाके में सोने से भ...

भारी बारिश से हाहाकार! कई इलाके हुए जलमग्न, अलर्ट जारी

57

गांधीनगर। दिसंबर महीने की शुरुआत और सर्दियों के मौसम को पसंद करने वाले लोगों के लिए भी ठंड आ गई है। वहीं साल के आखिरी महीने दिसंबर में ठंड के साथ भारी बारिश भी एंट्री कर दी है। देशभर के कई राज्यों में तेज बारिश और कहीं बर्फबारी की भी शुरुआत हो गई है।

देश के पश्चिम इलाके में बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुजरात क्षेत्र की बात करें तो यहां के भरूच इलाके के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। जिसके कारण जलभराव हो गए हैं। लोगों को अब आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं देश दक्षिण भारत में चेन्नई मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए बारिश, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र तीन दिसंबर को चक्रवाती तूफान मिचौंग में तब्दील हो सकता है। इस कारण तमिलनाडु में भारी बारिश के आसार जताए गए है। इस बीच शनिवार को तमिलनाडु के तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू जिलों के कई इलाकों में भारी बारिश हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.