Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए दिसंबर रहेगा खास, धन लाभ के साथ नौकरी में प्रमोशन के बनेंगे योग

60

इंदौर। दिसंबर साल 2023 का महत्वपूर्ण महीना है। इस माह कई ग्रहों का गोचर होगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों का गोचर राशियों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है। यह अच्छे और बुरे परिणाम जातकों को देता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध 13 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। 16 को सूर्य इस राशि में गोचर करेंगे। 25 दिसंबर को शुक्र का वृश्चिक राशि में आगमन होगा। 28 दिसंबर को बुध वक्री अवस्था में वृश्चिक राशि में आएंगे। ग्रहों के इस गोचर का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशियों पर दिखाई देगा। हालांकि तीन राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए समय सुनहरा रहेगा।

मेष राशि

दिसंबर का मेष राशि वालों के लिए खास रहेगा। जॉब में अपेक्षित सफलता मिलेगी। इस माह घरवालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार में जो प्रयास करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को किस्मत का साथ मिलेगा। किसी मोटे पैकेज की नौकरी ऑफर होने के योग है।

सिंह राशि

यह महीना सिंह राशि के लिए फायदेमंद है। उत्तम ग्रहों की स्थिति से रिश्तों में सुधार आएगा। चारों तरफ से खुशियां महसूस होगी। अगर सरकारी काम रुका है, तो किसी की सहायता से पूरा होगा। आयात-निर्यात से संबंधित व्यापार में सुधार आएगा। नौकरी में महिला का प्यार मिलेगा।

धनु राशि

इस महीने देवी लक्ष्मी की कृपा रहेगी। यह बेहद शुभ समय रहेगा। अगर आप विवाह की योजना बना रहे हैं तो इसमें सफलता मिलेगी। स्टार्टअप के लिए समय शुभ है। आर्थिक समृद्धि प्राप्त होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.