Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पिकअप वैन और ट्रक की आमने-सामने भयंकर टक्कर, तीन लोगों की मौत

35

सेलम: तमिलनाडु के वाझापडी जिले में वीरवार को एक पिकअप वैन और एक पार्सल ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि चेन्नई से वाझापडी आ रही पिकअप वैन में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान वैन के चालक एम प्रवीण कुमार (27), के सुदर्शन (40) और ए प्रकाश (52) के रूप में की गयी है।

पुलिस ने बताया कि पार्सल ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था और अत्तूर की ओर जा रहा था। ट्रक के चालक एस पेचिमुथु पांडियन को पैर में चोट आई है और उसे वाझापडी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ यह दुर्घटना आज सुबह सेलम-चेन्नई बाईपास रोड पर वाझापडी के पास हुई। टक्कर से वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ’’ इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक पी हरिशंकरी तथा टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वैन से शवों को निकाला। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया और क्षेत्र में यातायात बहाल किया। वाझापडी पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.