Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

उत्तर प्रदेश में मस्जिद के अंदर मासूम छात्रा से दुष्कर्म, उर्दू पढ़ाने वाले मौलाना ने कमरा बंद कर की दरिंदगी

43

जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव की मस्जिद में पढ़ने आई 11 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में धार्मिक स्थल के मौलाना को गिरफ्तार किया गया है। थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश यादव ने बताया कि कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में मौलाना मुन्तजिर आलम ने मस्जिद में उर्दू पढ़ने आई 11 वर्षीय बच्ची को साफ-सफाई करने के बहाने एक घंटे रोक लिया।

पुलिस ने बताया कि जब छात्रा रोते हुए घर पहुंची तो परिजनों ने इसकी जानकारी ली और कुरारा थाना पहुंचकर तहरीर दी। यादव ने बताया कि पुलिस द्वारा अभियुक्त मुन्तजिर आलम (28) को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।

आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मौलाना शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़िता के चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पांच वर्ष पूर्व गांव आया था मौलाना
ग्रामीणों के अनुसार मौलाना बिहार से चार-पांच साल पूर्व मस्जिद में आया था। यहां वह मुस्लिम समाज के बच्चों को पढ़ाता था। पीड़िता के पिता ने बताया कि समाज की रजामंदी से पांच साल पूर्व मौलाना को मस्जिद में पढ़ने के लिए 30 हजार रुपए महीने पर रखा गया। वहीं शिक्षक आज भक्षक बन गया।

पीड़िता के भाई को पढ़ने बैठाकर की घटना
पीड़िता के चाचा के अनुसार पीड़िता अपने दस वर्षीय भाई के साथ मस्जिद गई थी। जिस पर मौलाना ने भाई को बाहर पढ़ने को बैठा दिया और पीड़िता को अपने कमरे में ले जा घटना को अंजाम दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.