Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

अब राहत भरी सांस ले पाएंगे राजधानीवासी, बारिश के बाद 100 से नीचे पहुंचा AQI

43

भोपाल। देश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ठंड के बीच देश के कई राज्यों में बारिश ने दस्तक दी है। वहीं, एमपी में बीते दो दिनों से कुछ स्थानों पर बारिश भी हो रही है। बात करें राजधानी भोपाल की तो यहां भी मौसम में बदलाव हुआ है। वहीं, राजधानी भोपाल में बारिश से राहत मिली है। लगातार हो रही बारिश से शहर की हवा में प्रदूषण का स्तर बेहद कम हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, एयर क़्वालिटी इंडेक्स में सुधार देखा गया है। वहीं, बारिश से AQI जो 300 से 150 हुआ था, वो अब 100 से नीचे आ गया है। दीपावली और ग्यारस के बाद वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर AQI 326 पर पहुंच गया था, जिसके बाद बीते दिनों से हो रही बारिश के चलते अब हवा में प्रदूषण का स्तर कम हुआ है।

बात करें राजधानी दिल्ली की तो यहां अभी भी प्रदूषण का स्तर दिल्ली में लगातार दूसरे दिन हुई बारिश ने प्रदूषण से थोड़ी राहत दिलाई है। बूंदाबांदी और तेज हवाओं के चलते राजधानी के वायु गुणवत्ता सूचकांक में एक दिन पहले की तुलना में 83 अंकों का सुधार हुआ है। हालांकि, समग्र तौर पर अभी भी दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में ही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.