Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

मूलांक 3 और 5 वालों का दिन रहेगा शानदार, पढ़ें सभी मूलाकों का अंक राशिफल

43

इंदौर।  मूलांक 1- आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। अपने हेल्थ का ध्यान रखें। मौसमी बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं। अगर आप अपने पार्टनर को कोई उपहार देंगे तो उनका मन प्रसन्न रहेगा।

मूलांक 2

आपका स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। बहुत अधिक काम के कारण शारीरिक थकावट आपको तकलीफ दे सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे। अपने पार्टनर की जरूरतों का ध्यान रखें।

मूलांक 3

आप कानूनी कार्यवाही में सफल होंगे। व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण समझौता हो सकता है। जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। मित्रों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। जीवनसाथी आपसे कहीं घूमने के लिए कह सकते हैं। आपका दिन अच्छा गुजरेगा।

मूलांक 4

आप किसी बड़े परियोजना का आयोजन कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज का दिन बहुत सुखद रहेगा। परिवार में चल रहा विवाद खत्म हो जाएगा। विरोधी परास्त होंगे। साथी से बातें छुपाना महंगा पड़ सकता है।

मूलांक 5

आप अपने परिवार को घूमने का प्लान कर सकते हैं। साथ काम करने वालों का आपको समर्थन मिलेगा। निवेश के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा। पारिवारिक गतिशीलता लाभ के लिए काम करेगी। किसी दूसरों की बातों में आकर पार्टनर के साथ दुर्व्यवहार न करें।

मूलांक 6

आप घरेलू समस्या के कारण बेचैन रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। कार चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यापारिक लेनदेन करते समय सावधान रहें। यात्रा को टालने का प्रयास करें।

मूलांक 7

खोया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जिससे मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। सामाजिक टकराव के कारण अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव हो सकता है। बेहतर होगा कि आज के दिन धैर्य और नियंत्रण से काम लें।

मूलांक 8

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं। जिससे मन हल्का हो जाएगा। आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर नए काम की योजना बना सकते हैं। आज मकान का सौदा कर सकते हैं। परिवार में शुभ काम के योग बनेंगे।

मूलांक 9

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पैसों को लेकर घर में कहासुनी हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। नई जानकारी हासिल होगी। दोस्तों से मुलाकात से तनाव से राहत मिलेगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.