Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

कलेक्टर की फेक फेसबुक आइडी बनाई, सतर्क रहने की अपील

56

सतना। सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा की एक बार फिर फर्जी फेसबुक आइडी बनाई गई है। शरारती तत्वों ने इस फेक आइडी के जरिये लोगों को ठगने की कोशिश भी की है। कलेक्टर ने ऐसे जालसाजों से सावधान रहने की अपील की है। सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा एक बार फिर साइबर ठगों के निशाने पर हैं। ठगों ने उनके नाम पर एक फर्जी फेसबुक आइडी बना कर ठगी का प्रयास किया है।

परेड की सलामी लेते हुए उनकी फोटो प्रोफाइल में है

यह आइडी अनुराग वर्मा आइएएस के नाम पर बनाई गई है जिसमें परेड की सलामी लेते हुए उनकी फोटो को प्रोफाइल में लगाया गया है। इस आइडी के जरिये मैसेज कर ठगों ने अनुराग वर्मा बनकर एक सीआरपीएफ अधिकारी दोस्त आशीष कुमार के ट्रांसफर की बात करते हुए उसके घरेलू सामान एवं फर्नीचर को बेचने का जिक्र किया है। इसके लिए उन्होंने फर्नीचर की फ़ोटो भी शेयर की और सामान की कीमत 75 हजार रुपये बताई है। लेकिन तुरंत इस बात की कन्फर्मेशन भी मांगी है कि वह सामान लेने का इच्छुक है या नहीं।

फेसबुक पर चल रहा यह फर्जीवाड़ा

सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा के संज्ञान पर उन्होंने इस चैट का स्क्रीनशॉट अपनी फेसबुक वॉल पर शेयर किया है। कलेक्टर ने लोगों से ऐसे ठगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि अगर किसी के पास ऐसे मैसेज पहुंचते हैं तो वे झांसे में न आएं और इसकी सूचना देकर शिकायत करें।

हरकत की जानकारी सतना एसपी को दे दी है

कलेक्टर ने ठगों की इस हरकत की जानकारी सतना एसपी को दे दी है। सतना पुलिस की साइबर सेल ने तफ्तीश शुरू कर दी है। बता दें कि कुछ महीनों पहले भी सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा की फेक आइडी बना कर परिचितों से रुपयों की डिमांड की गई थी। हालांकि ठगों के मंसूबे तब भी कामयाब नहीं हो पाए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.