Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ...

J&K: गांदरबल से UAPA के तहत 7 कश्मीरी छात्र गिरफ्तार, World Cup Final में भारत की हार का मनाया था जश्न

55

श्रीनगरः क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद गैर-स्थानीय छात्रों के साथ कथित विवाद को लेकर जम्मू-कश्मीर के शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के सात कश्मीरी छात्रों को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था क्रिकेट कप फाइनल मुकाबला
गौरतलब है कि क्रिकेट कप फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। एसकेयूएएसटी के पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन विभाग के सात छात्रों को एक गैर-स्थानीय छात्र द्वारा औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के बाद प्रदेश के गांदरबल जिले में गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता एवं एसकेयूएएसट के छात्र ने कहा कि वह क्रिकेट विश्व कप के फाइनल के दौरान देश का समर्थन कर रहा था और मैच खत्म होने के बाद सात छात्रों ने भारत का समर्थन करने के लिए उसके साथ ‘दुर्व्यवहार’ किया और ‘धमकी’ भी दी।

मैच के बाद कश्मीर के छात्रों ने पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए
शिकायत में कहा गया है,‘‘उन्होंने मुझे चुप नहीं रहने पर मुझे गोली मारने की धमकी दी।” उन्होंने आरोप लगाया कि मैच के बाद कश्मीर के छात्रों ने पाकिस्तान समर्थक नारे भी लगाए। इस घटना के कारण केंद्र शासित प्रदेश पढ़ने वाले बाहर के छात्रों में डर पैदा हो गया। शिकायत के तुरंत बाद गांदरबल थाने में यूएपीए की धारा 13 और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 505 और 506 (सार्वजनिक शरारत और आपराधिक धमकी से संबंधित) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार, आगे की जांच जारी 
पुलिस ने कहा कि मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। उधर, एसकेयूएएसटी के एक अधिकारी ने भी गिरफ्तारियों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह घटना 19 नवंबर को परिसर में एक स्नातक छात्रावास से सामने आई थी और छात्रों को एक दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने दावा किया, ‘‘छात्रों के बीच झड़प नहीं हुई थी।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.