Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

तुलसी को जल देते समय इस धातु से बने कलश का करें उपयोग, धन की होगी वर्षा

40

इंदौर। सनातन धर्म में तुलसी की मान्यता बहुत है। तुलसी को देवी के रूप में पूजा जाता है। पद्मपुराण, गरुड़ पुराण व कई धार्मिक पुस्तकों में तुलसी के पौधे के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है।

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आपने पूजा नहीं की, लेकिन तुलसी की करना भूल गए तो आपकी पूजा अधूरी मानी जाएगी। हनुमान जी के भोग को लगाने के लिए तुलसीदल का उपयोग किया जाता है। आपके घर के आंगन में तुलसी का पौधा जरूर होना चाहिए। इसके होने से आपके घर की परेशानियां दूर हो जाएंगी।

ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि तुलसी के पौधे में किस धातु के बर्तन से जल को अर्पित करना चाहिए, जिससे आपका घर का माहौल सकारात्मक होना चाहिए।

तांबे के लोटे से दें जल

तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है। माता तुलसी की आप रोज सच्चे मन से पूजा करते हैं तो आपके घर में खुशियां आती हैं। आपकी हर मनोकामना पूरी होने की संभावना होती है। माता तुलसी की पूजा करते समय एक बात का विशेष ध्यान दें कि तांबे के लोटे से ही जल चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके ग्रहदोष शांत हो सकते हैं। आपको धन लाभ हो सकता है।

पीतल के लोटे से दें जल

तुलसी की पूजा करते समय आपके पास तांबे का लोटा नहीं है तो पीतल से भी जल अर्पित कर सकते हैं। पीतल के लोटे को भी शुभ माना जाता है। पीतल के लोटे से जल चढ़ाने से सकारात्तमक ऊर्जा निकलती है। आपसे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आशीर्वाद देंगी। आपके जीवन से परेशानियों दूर होंगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.